फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   4 trains will run on the gray line of the metro

मेट्रो की ग्रे लाइन पर 4 से दौड़ेंगी ट्रेनें

Tue, 01 Oct 2019 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
4 trains will run on the gray line of the metro
नई दिल्ली। नजफगढ़ वासियों के लिए नवरात्र में दिल्ली मेट्रो के ग्रे लाइन (नजफगढ़-द्वारका) कॉरिडोर पर 4 अक्तूबर से सेवा शुरू हो जाएगी। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों के संचालन की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो भवन में वीडियो स्क्रीनिंग के जरिये मंत्री ग्रे लाइन पर दोपहर 12:15 मिनट पर मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद शाम पांच बजे से नजफगढ़ और द्वारका के बीच ग्रे लाइन पर यात्रियों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रे लाइन पर वर्तमान में 4.295 किमी के दायरे में नजफगढ़, नंगली और द्वारका तीन मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस कॉरिडोर पर द्वारका और नंगली मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड हैं, जबकि नजफगढ़ स्टेशन अंडरग्राउंड है। ग्रे लाइन द्वारका मेट्रो स्टेशन पर ब्लू लाइन के द्वारका मेट्रो स्टेशन से जुड़ेगी। यहां पर नजफगढ़ जाने वाले यात्री महज 6:20 मिनट में द्वारका से नजफगढ़ पहुंच सकेंगे और नजफगढ़ से आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली, फरीदाबाद और गाजियाबाद के रास्ते आसान हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद सघन आबादी वाले नजफगढ़ के लोगों को सड़कों पर लगने वाले भारी जाम से मुक्ति मिलेगी और इसके साथ ही समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed