{"_id":"60b88e358ebc3e8c0d315764","slug":"4-accused-arrested-from-bihar-for-cheating-families-of-covid-patient-said-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर ठगी: दिल्ली पुलिस ने बिहार से चार लोगों को किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर ठगी: दिल्ली पुलिस ने बिहार से चार लोगों को किया गिरफ्तार
Thu, 03 Jun 2021 01:40 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:40 PM IST
सार
पुलिस ने कहा कि चारों आरोपियों को दबोच लिया गया है। उसके कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 13 फर्जी सिम कार्ड, 4 फर्जी आधार कार्ड, 5 बैंक पासबुक, 3 एटीएम कार्ड, 3 फर्जी पैन कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने बिहार से चार लोगों को ठगी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी ऑक्सीजन सिलिंडर की होम डिलीवरी के बहाने कोरोना मरीज के परिजनों को ठगने का काम करते थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरोपी ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराने से पहले लोगों से पैसे ट्रांसफर करा लेते थे और बाद में फोन स्विच ऑफ कर लेते थे। लोगों को पैसे देने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलती थी।
विज्ञापन
4 arrested from Bihar for cheating families of #COVID19 patients on the pretext of home delivery of oxygen cylinders.15 mobile phones, 13 fake SIM cards, 4 fake aadhaar cards, 5 bank account passbook, 3 ATM cards, 3 fake PAN card were recovered: Delhi Police
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 3, 2021
पुलिस ने कहा कि चारों आरोपियों को दबोच लिया गया है। उसके कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 13 फर्जी सिम कार्ड, 4 फर्जी आधार कार्ड, 5 बैंक पासबुक, 3 एटीएम कार्ड, 3 फर्जी पैन कार्ड बरामद किए हैं।
मजबूरी के नाम पर ठगी
वहीं, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ठगों ने लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ऑक्सीजन सिलिंडर और दवाओं के नाम पर जमकर ठगी की। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ऐसे ही ठगी करने वाले एक गैंग के सरगना को बिहार के नालंदा से गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुंदरपुर, नालंदा, बिहार निवासी दीपक प्रसाद (42) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी महज दो से तीन माह के दौरान देशभर के करीब 300 लोगों से 50 लाख से अधिक की रकम ठग चुका था। आरोपी दीपक का साड़ू सर्वेश इसको अलग-अलग बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाता था, जिसमें ठगी की रकम आती थी। फिलहाल दीपक की गिरफ्तारी से दिल्ली में कालकाजी, जामिया नगर और ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के तीन मामले सुलझे।