{"_id":"6158aba08ebc3e61f33ec882","slug":"33-new-cases-of-corona-58-healthy-ashram-news-noi608224321","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 33 नए केस, 58 स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 33 नए केस, 58 स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। राजधानी में बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण के 33 नए मामले मिले, जबकि 3 दिन बाद संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई है। इससे पहले बीते 28 सितंबर को दो मरीजों की मौत दर्ज की गई थी। वहीं, 58 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।
शनिवार को यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 68362 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण दर 0.05 फीसदी रही। राजधानी में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,38,933 हो चुकी है, जिनमें से 14,13,462 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 25088 मरीजों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है।। राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर 5.17 फीसदी और मृत्युदर 1.74 फीसदी है। नए संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने की वजह से सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है। पिछले एक दिन में ही यह संख्या 400 से कम होकर 383 पर दर्ज की गई है। वहीं शनिवार को दिल्ली के तीन इलाकों को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया है। इसी के साथ ही एक बार फिर कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या कम होकर 97 हो चुकी है। -
1.86 लाख लोगों ने लगवाए टीके
विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 1.86 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है। इनमें से 75505 लोगों ने पहली खुराक ली है। वहीं, एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने दूसरी खुराक लेकर कोरोना टीकाकरण खत्म किया है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल टीकाकरण 1.80 करोड़ पार हो चुका है।