फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   305 new corona patients found in delhi on thursday

आबादी के बराबर जांच करने वाला दिल्ली पहला राज्य : गुरुवार को सामने आए कोरोना के 305 मामले, 44 की मौत

Thu, 10 Jun 2021 10:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Jun 2021 10:04 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 305 मामले आए और 44 मरीजों की मौत हो गई। 560 मरीज स्वस्थ हुए। पिछले 24 घंटे में 75,133 टेस्ट हुए, अभी तक 2 करोड़ 42 लाख सैंपल लिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
305 new corona patients found in delhi on thursday
कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में गुरुवार को कोरोना की कुल जांच का आंकड़ा दो करोड़ के पार पहुंच गया। दिल्ली में जितनी आबादी है, उतनी ही जांच कि जा चुकी है। पिछले दो सप्ताह से रोजाना औसतन 74 हजार टेस्ट हो रहे हैं। इनमें 70 फीसदी आरटी-पीसीआर प्रणाली से हुए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 305 मामले आए और 44 मरीजों की मौत हो गई। 560 मरीज स्वस्थ हुए। पिछले 24 घंटे में 75,133 टेस्ट हुए, अभी तक 2 करोड़ 42 लाख सैंपल लिए जा चुके हैं। दिल्ली ऐसा पहला ऐसा राज्य है, जहां आबादी जितनी जांच हो चुकी है। 
विज्ञापन


कुल संक्रमितों की संख्या 14,30,433 हो गई हैं। इनमें से 14,01,473 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अबतक कुल 24,748 मौतें हो गई हैं। मृत्युदर 1.73 फीसदी है। 4212 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 2320 अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 122 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 96 रोगी हैं। होम आइसोलेशन में 1,369  मरीजों का उपचार चल रहा है। घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 9,547 हो गई है। इस दिन की संक्रमण दर 0.41 फीसदी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 18 दिनों के जांच के आंकड़े
तारीख जांच दैनिक मामले
24 मई 61,505 1550
25 63,046 1568
26 77,103 1491
27 70,068 1072
28 71,853 1141
29 70,473 956
30 75,440 946
31 65,240 648
 
तारीख जांच दैनिक मामले
1 जून 70,813 623
2 73,451 576
3 80,046 487
4 77,174 523
5 77,694 414
6 76,857 381
7 63,610 231
8 71,879 316
9 73,241 337
10 75,133 305

नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed