फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   300 electric buses will run soon on road

बहुत जल्द सड़कों पर फर्राटा भरेंगीं 300 इलेक्ट्रिक बस

Tue, 08 Oct 2019 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
300 electric buses will run soon on road
नई दिल्ली। डीटीसी को केंद्र सरकार की फेम स्कीम के तहत बहुत जल्द 300 इलेक्ट्रिक बसें मिल सकती हैं। इसके लिए डीडीसी इस सप्ताह टेंडर प्रक्रिया शुरू करने वाली है। बसों की खरीद की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। बीते शुक्रवार को इन बसों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते इस प्रक्रिया में थोड़ा विलंब हो गया है।
विज्ञापन

डीटीसी ने केंद्र सरकार की फेम-2 स्कीम के तहत जुलाई में एक हजार बसों की मांग के लिए आवेदन जमा किया था। इस योजना के तहत केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में मदद करती है। आवेदन के तहत फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से 300 बसों के लिए मंजूरी मिली है। इन बसों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति की गई थी। बताया गया है कि बसों की लंबाई लगभग 12 मीटर होगी और सभी में एसी भी लगा होगा।
विज्ञापन

डीटीसी ने जिन एक हजार बसों के लिए आवेदन किया है उनमें से 900 बसों को डीटीसी सिटी सर्विस और 100 बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगी। बहरहाल, डीटीसी मंजूरी के तहत 300 बसों की खरीद प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की कोशिश में जुटा हुआ है। अगर टेंडर प्रक्रिया के तहत बस निर्माता कंपनियों के साथ करार होता है तो इलेक्ट्रिक बसें जल्द डीटीसी के बेटे में शामिल होंगी। वर्तमान में डीटीसी के बेड़े में एसी और नॉन एसी लो फ्लोर 3781 बसें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed