फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   30 officers of tihar jail suspended

तिहाड़ जेल के 30 अधिकारी निलंबित

Wed, 13 Oct 2021 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
30 officers of tihar jail suspended
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल प्रशासन ने रियल एस्टेट की नामी कंपनी यूनिटेक के पूर्व प्रमोटरों को जेल में गलत तरीके से सहायता पहुंचाने के मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। तिहाड़ जेल के एक सुपरीटेंडेंट समेत 30 अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। गलत तरीके से सहायता पहुंचाने वालों में अनुबंध के तहत नौकरी करने वाले दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इनमें एक डाटा एंट्री ऑपरेटर और एक नर्सिंग अर्दली है। दोनों की नौकरी खत्म की जा रही है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त ने यूनिटेक के पूर्व प्रमोटरों को तिहाड़ में गलत तरीके से सहायता पहुंचाने की जांच करने के आदेश दिए थे। दिल्ली पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि तिहाड़ जेल के 32 अधिकारियों व कर्मचारियों ने गलत तरीके से सहायता पहुंचाई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी जेल अधिकारियों के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया। और कार्रवाई करने के लिए गृहमंत्रालय व तिहाड़ प्रशासन को पत्र लिख दिया।
विज्ञापन

तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने बताया कि दिल्ली पुलिस की ओर से जांच के दौरान इस मामले में प्रथम दृष्टया संलिप्त पाए गए 32 जेल अधिकारियों के नाम के साथ पत्र प्राप्त हुआ है। 32 में से 30 नियमित कर्मचारी हैं जबकि दो अनुबंध पर नौकरी करने वाले कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि 30 जेल अधिकारियों को निलंबित कर दो संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी 30 अधिकारी व कर्मचारियों में एक सुपरीटेंडेंट, दो डिप्टी सुपरीटेंडेंट, सात असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट, 10 हेड वार्डर और 11 वार्डर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed