फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   26-year-old doctor of GTB hospital died from corona within hours after getting infected

दिल्ली : जीटीबी अस्पताल के 26 वर्षीय डॉक्टर की कोरोना से मौत, संक्रमित होने के कुछ घंटे बाद तोड़ा दम

Mon, 10 May 2021 03:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 10 May 2021 03:02 PM IST
सार

दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीबीटी) अस्पताल के 26 वर्षीय डॉक्टर अनस मुजाहिद की कोरोना से मौत हो गई। वे रविवार को संक्रमित हुए थे, जिसके कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
26-year-old doctor of GTB hospital died from corona within hours after getting infected
जीटीबी अस्पताल

विस्तार

दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीबीटी) अस्पताल के 26 वर्षीय डॉक्टर अनस मुजाहिद की कोरोना से मौत हो गई। वे रविवार को संक्रमित हुए थे, जिसके कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


डॉ. मुजाहिद ने जनवरी में एमबीबीएस के बाद अपनी इंटर्नशिप पूरी की थी और पिछले महीने से ही वह स्त्री रोग वार्ड में जूनियर रेजिडेंट के रूप में काम कर रहे थे। उनके निधन से पूरे अस्पताल में शोक की लहर है। अधिकारियों ने कहा कि वह शनिवार तक ड्यूटी कर रहे थे। 
विज्ञापन


वरिष्ठ डॉक्टरों के अनुसार, डॉ. अनस मुजाहिद दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज से एमबीबीएस ग्रैजुएट थे। वे शनिवार दोपहर तक ड्यूटी कर रहे थे और रात 8 बजे कोरोना टेस्ट करवाया। रविवार रात के तीन बजे रक्तस्राव के कारण उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मुजाहिद के प्रोफेसर डॉ सतेंद्र सिंह ने कहा कि वह एक शर्मीला, प्यारा और तेज छात्र था। कक्षा के दौरान ज्यादा नहीं बोलते थे। मुझे उसकी मुस्कान हमेशा याद आएगी। उन्होंने कहा कि मैंने स्त्री रोग विभाग में अपने सीनियर्स से बात की, जहां वह पिछले तीन महीने से काम कर रहे थे। उन्होंने मुझे बताया कि उनका काम बेहतरीन था। मुझे उन पर बहुत गर्व है। वह कल काम कर रहा था और कई कोविड रोगियों की सेवा करते-करते शहीद हो गए। 


वहीं दूसरी तरफ सरोज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के 80 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि एक डॉक्टर का कोरोना से निधन हो गया। अस्पताल के कई कर्मचारी इस समय क्ववारंटीन में हैं। अस्पताल के प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पीके भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल के वरिष्ट डॉक्टर एके रावत का शनिवार देर रात कोरोना से निधन हो गया। डॉ. भारद्वाज के अनुसार, डॉक्टर रावत ने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed