फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   2008 Newly Corona infected in Delhi, 50 people dead

दिल्ली में 2008 नए संक्रमित, 50 लोगों ने दम तोड़ा

Wed, 08 Jul 2020 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
2008 Newly Corona infected in Delhi, 50 people dead
2008 Newly Corona infected in Delhi, 50 people dead
नई दिल्ली। राजधानी में बीते 24 घंटों में 2008 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के साथ ही 50 और मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर जहां संक्रमितों की संख्या 102831 हो गई है, वहीं अब तक 3165 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद 2129 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल विभिन्न कोविड अस्पतालों में 15,301 मरीजों को भर्ती करने की क्षमता है। अभी इनमें 5003 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर में 1,688 और हेल्थ सेंटर मेें 142 मरीजों का इलाज चल रहा है। हेल्थ सेंटर में 544 और कोविड केयर सेंटर में 7869 मरीजों को रखने की क्षमता है। फिलहाल 16608 मरीज होम आइसोलेशन में है। अब तक क679831 लोगों कि जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन

संक्रमितों से ज्यादा रही ठीक होने वालों की संख्या
दिल्ली में 2129 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी दी गई। यानी संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही। बीते 24 घंटों में 22,360 लोगों की जांच की गई। इनमें 2008 संक्रमित मिले। इस हिसाब से संक्रमण दर 9 फीसदी रही। दिल्ली में करीब 2 माह बाद कोरोना की संक्रमण दर 10 फ़ीसदी से कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मरीजों की प्लाज्मा थेरेपी से उपचार की अनुमति
दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल मेें अब कोरोना के मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी दी जाएगी। आईसीएमआर ने पहले चरण में 200 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी करने के लिए मंजूरी दे दी है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल 200 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी करने की अनुमति मिली है।

खेल गांव का कोविड केयर सेंटर आज होगा शुरू
दिल्ली के खेल गांव के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बनाया गया कोविड केयर सेंटर बुधवार से शुरू हो जाएगा। 500 बेड वाला यह सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। साथ ही अगर मरीज की स्थिति गंभीर होती है, तो उसे एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed