फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   200 Indonesian got bail in Tablighi Markaz case

तब्लीगी जमात मामले में 200 इंडोनेशियाई नागरिकों को मिली जमानत

Wed, 15 Jul 2020 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
200 Indonesian got bail in Tablighi Markaz case
नई दिल्ली। तब्लीगी जमात मामले में 200 इंडोनेशियाई नागरिकों को निजी मुचलके पर अदालत ने बुधवार को जमानत दे दी। इन विदेशी जमातियों पर कोविड-19 महामारी अधिनियम, वीजा नियम और सरकारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का आरोप है। इन्हें निजामुद्दीन मरकज से मार्च में अवैध रूप से आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन

साकेत कोर्ट की सीएमएम गुरमोहिना कौर ने इन विदेशी नागरिकों को 10-10 हजार रुपये निजी मुचलके पर जमानत प्रदान की। इन आरोपियों को इनके देश के उच्चायोग और मामले के आईओ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया। इन विदेशी नागरिकों की पैरवी वकील आशिमा मंडला, मंदाकिनी सिंह और फहीम खान ने की।
विज्ञापन

ये सभी विदेशी नागरिक बृहस्पतिवार को समझौता याचिका दायर कर सजा कम करने का आग्रह अदालत से करेंगे। इन आरोपियों के अपराध स्वीकार करने पर अदालत ने इन्हें जुर्माना लगाकर छोड़ सकती है। यह याचिका उन मामलोें में दायर की जाती है जिनमें सात साल तक सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इन आरोपियों को निजामुद्दीन मरकज से पुलिस ने मार्च में हिरासत में लेकर कोविड-19 क्वारंटीन सेंटरों में रखा था, लेकिन इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें अदालत ने अन्य स्थानों पर ठहरने की अनुमति दे दी। इन विदेशी नागरिकों पर पुलिस की निगरानी रही लेकिन इन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस ने तब्लीगी जमात से पकड़े गए 900 से ज्यादा जमातियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed