फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   20 to 27 admissions in colleges even after high special cutoff

हाई स्पेशल कटऑफ के बाद भी कॉलेजों में 20 से 27 दाखिले

Tue, 26 Oct 2021 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
20 to 27 admissions in colleges even after high special cutoff
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए स्पेशल कटऑफ के दाखिले मंगलवार को शुरू हो गए। स्पेशल कटऑफ हाई रहने के बाद भी कॉलेजों में 20 से 27 तक दाखिले हुए। कॉलेजों मेें गिने-चुने कोर्सेज में ही सीटें खाली होने के कारण दाखिले की रफ्तार कम रही। इस कटऑफ में दाखिले के लिए दो दिन मिले हैं। अब बुधवार को विद्यार्थियों के पास आवेदन का अंतिम दिन है। फीस का भुगतान शुक्रवार तक किया जा सकता है।
विज्ञापन

स्पेशल कटऑफ में कॉलेजों में सीटों से अधिक दाखिले हो गए, जबकि अभी एक दिन बाकी है। डीयू के आर्यभट्ट कॉलेज में स्पेशल कटऑफ के पहले दिन कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 25 रद्द कर विभिन्न कोर्सेज में 27 दाखिले मंजूर किए गए। हिंदी ऑनर्स में सर्वाधिक नौ, बीकॉम ऑनर्स मेें छह, बीकॉम पास में दो, मैथ्स ऑनर्स में दो, हिस्ट्री ऑनर्स व अन्य कोर्सेज में एक-एक दाखिले हुए। कॉलेज के दाखिला संयोजक राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि इस कटऑफ में केवल उन्होंने ही दाखिला लिया है, जिन्होंनेे पहली तीन कटऑफ में नहीं लिया था। कॉलेज की कुल 800 सीटों के लिए तीनों कटऑफ व स्पेशल कट ऑफ के पहले दिन को मिलाकर 525 दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन

राजधानी कॉलेज में पहली तीन कटऑफ में 1189 दाखिले हुए थे, जबकि यहां सीटें 1194 हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राजेश गिरी के अनुसार, स्पेशल कटऑफ मेें 13 दाखिले मंजूर किए गए हैं, जिनमें से सात ने फीस का भुगतान कर दिया। इस तरह कॉलेज में कुल 1209 दाखिले अब तक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को इस कटऑफ के दाखिले का अंतिम दिन है। इसके बाद दाखिले का आंकड़ा और बढ़ जाएगा। वहीं कई कॉलेज मानकर चल रहे हैं कि बीएमएस, बीबीई व बीबीए में दाखिले शुरू होने के बाद चौथी व पांचवीं कटऑफ में कुछ सीटें खाली हो सकती हैं। इससे दाखिले के चांस बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed