फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   20 lakhs cheated by a PhD student in the name of getting married to a friend

शिकंजे में शातिर : रूठे दोस्त से शादी करवाने के नाम पर पीएचडी छात्रा से ठगे 20 लाख, मानव बलि भी मांगी

Thu, 03 Feb 2022 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 04:18 AM IST
सार

मानव की बलि मांगने पर हुआ धोखाधड़ी का एहसास, दो ज्योतिष गिरफ्तार।

विज्ञापन
20 lakhs cheated by a PhD student in the name of getting married to a friend
ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूठे दोस्त को मनाने और शादी करवाने के नाम पर पीएचडी की छात्रा से न केवल मानव की बलि मांगी गई, बल्कि उससे 20 लाख रुपये भी ठग लिए गए। छात्रा को आरोपियों का नंबर गूगल से मिला था। छात्रा से जब मानव की बलि मांगी गई तब उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्टेट्रेजिक ऑपरेशन (आईएफएसओ) यूनिट ने ठगी के आरोप में दो भाइयों तन्नू और गौरव को गिरफ्तार किया है। तन्नू को अमृतसर से और गौरव को राजस्थान के झुंझुनू से 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया था। बृहस्पतिवार को रिमांड पूरी हो रही है। दोनों भाई पेशे से ज्योतिष हैं।
विज्ञापन


आईएफएसओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली निवासी पीड़ित छात्रा नोएडा की एक यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही है। छात्रा की जून 2020 में मित्र से दोस्ती टूट गई थी। इस कारण वह परेशान रहने लगी। छात्रा युवक से फिर से दोस्ती करना चाहती थी। इसके लिए उसे गूगल पर एक ज्योतिषी का नंबर मिला। ज्योतिषी का गूगल पर वेब पेज भी बना हुआ था। वेब पेज पर एक मोबाइल नंबर था। छात्रा ने उक्त नंबर पर फोन किया। छात्रा को झांसा दिया गया कि वह युवक से पहले दोस्ती व फिर उसकी शादी करवा देंगे। छात्रा को एक पूजा करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा के नाम पर छात्रा से 20 लाख रुपये की राशि अपने बैंक खातों में जमा करवा ली गई। जब छात्रा की उसके रूठे दोस्त से दोस्ती नहीं हुई, तो आरोपियों ने कहा कि देवताओं ने मानव बलि मांगी है। इसके लिए उसे 20 लाख रुपये और देने होंगे। आरोपियों ने जब छात्रा से मानव बलि मांगी, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। छात्रा ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद लिया। छात्रा की शिकायत पर आईएफएसओ में मामला दर्ज किया गया। एसीपी रमन लामा की देखरेख में एसआई मनोज यादव और एसआई मनजीत की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने जांच के बाद तन्नू और गौरव को गिरफ्तार कर लिया।


खानदानी पेशा है ज्योतिषी
तन्नू व गौरव दोनों ममेरे-फुफेरे भाई हैं। तन्नू 12वीं पास है, जबकि गौरव ने स्नातक कर रखी है। दोनों की उम्र करीब 25 वर्ष है। ज्योतिषी इनका खानदानी पेशा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी अभी तक कितने लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed