फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   सीबीएसई हेरिटेज इंडिया ऑनलाइन क्विज में बना रिकॉर्ड

सीबीएसई हेरिटेज इंडिया ऑनलाइन क्विज में बना रिकॉर्ड

Thu, 20 Dec 2018 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई हेरिटेज इंडिया ऑनलाइन क्विज में बना रिकॉर्ड
1100 स्थानों पर हुई सीबीएसई हेरिटेज इंडिया ऑनलाइन क्विज, बना रिकॉर्ड
विज्ञापन

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हेरिटेज इंडिया ऑनलाइन क्विज में इस बार रिकॉर्ड बना। पहली बार ऑनलाइन आयोजित यह क्विज बृहस्पतिवार को देश-विदेश में 1100 स्थानों पर एक साथ संपन्न हुई। इस क्विज के पहले सेमीफाइनल में 1400 स्कूलों ने हिस्सा लिया। सीबीएसई के10 रीजन के स्कूलों से दूसरे सेमीफाइनल के लिए 20 टीमों का चयन किया गया है। इस क्विज का दूसरा सेमीफाइनल व फाइनल वर्ष 2019 के जनवरी में आयोजित किया जाएगा। सीबीएसई हर साल छात्रों को ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय स्तर की हेरिटेज क्विज आयोजित करता है। क्विज के 18वें संस्करण की खास बात यह रही कि देश-विदेश में 1100 स्थानों पर इसका आयोजन एक साथ ऑनलाइन किया गया। वहीं इस बार क्विज में बोर्ड ने राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती कारण गांधी के जीवन और कार्य से संबंधित 25 फीसदी प्रश्न शामिल किए। उल्लेखनीय है कि इस क्विज में पहला पुरस्कार 21 हजार रुपये, दूूसरा पुरस्कार 12 हजार, तीसरा पुरस्कार 7,500 रुपये, चौथा पुरस्कार 4,500 रुपये का दिया जाएगा। ब्यूरो



नर्सरी में अक्षम बच्चों का दाखिला कल से
नई दिल्ली। निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में अक्षम बच्चों की सीटों के लिए एक बार फिर से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चिल्ड्रन विद डिसेबिलिटी श्रेणी के तहत निजी स्कूलों में 1268 सीटें खाली हैं। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 22 दिसंबर से होगी, जबकि 24 दिसंबर तक आवेदन जमा कराए जाएंगे। आवेदन के बाद 26 दिसंबर को कंप्यूटराइज्ड लॉटरी निकाली जाएगी। जिन स्कूलों में सीटें खाली हैं उनकी सूची शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर 22 दिसंबर को उपलब्ध होगी। इससे पहले 26 जुलाई, 29 अगस्त व 31 अक्तूबर को आवेदन मांगे जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि निजी स्कूलों मेें 3 फीसदी सीटें अक्षम बच्चों के लिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed