फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   17 people gambling in flat arrested more than nine lakh cash recovered used to charge five hundred rupees per hour from bettors

दिल्ली: फ्लैट में जुआ खेल रहे 17 लोग गिरफ्तार, नौ लाख से अधिक नकद बरामद, दाव लगाने वालों से वसूलते थे पांच सौ रुपये घंटा 

Mon, 08 Nov 2021 10:36 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 10:36 PM IST
सार

मुख्य आरोपी राहुल व मोहित ने बताया कि इन लोगों ने फ्लैट को किराए पर लिया है। पिछले कुछ दिनों से यहां पर जुआ खिलवाया जा रहा था।

विज्ञापन
17 people gambling in flat arrested more than nine lakh cash recovered used to charge five hundred rupees per hour from bettors
जुआ

विस्तार

पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने जुआ खेलने के आरोप में 17 लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से 9.20 लाख रुपये बरामद किए हैं। घड़ौली गांव के एक फ्लैट में आरोपी पत्तों पर दाव लगा रहे थे। गिरोह के सरगना 500 रुपये घंटा लेकर इन लोगों से दाव लगवा रहे थे। 

विज्ञापन


पकड़े गए मुख्य आरोपियों की पहचान मोहित (25) और राहुल (28) के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं। पकड़े सभी आरोपी ठीक-ठाक घरों से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि जिले स्पेशल को तीन नवंबर को सूचना मिली कि कुछ लोग घड़ौली गांव के एक मकान में जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद टीम ने छापेमारी की। वहां पर कुल 17 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी राहुल व मोहित ने बताया कि इन लोगों ने फ्लैट को किराए पर लिया है। पिछले कुछ दिनों से यहां पर जुआ खिलवाया जा रहा था। दोनों दाव लगाने वालों से पांच सौ रुपये घंटा वसूलते थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed