फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ढ़ाई साल से अधर में लटके द्वारका के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

ढ़ाई साल से अधर में लटके द्वारका के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Tue, 08 Jan 2019 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
ढ़ाई साल से अधर में लटके द्वारका के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
जल्द शुरू हो सकते हैं द्वारका
विज्ञापन

के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू की कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका इलाके में ढाई साल से लटके हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जल्द ही शुरू हो सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने द्वारका में दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू करने का फैसला लिया था। अब वहां कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंत्रालय के अनुसार, इमारत बनने के बाद वहां मशीनों और स्टाफ की तैनाती की जा रही है। दावा इसी माह के आखिरी सप्ताह तक दोनों सेंटरों पर उपचार सुविधा मिलने का है।

दरअसल, द्वारका सेक्टर 23 और 9 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो सीजीएचएस वेलनेस सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई थी। विभिन्न विभागों से एनओसी लेने और नई इमारत के तैयार में देरी होने के कारण इन्हें अब तक शुरू नहीं किया जा सका है। इस बारे में कई बार द्वारका इलाके से शिकायतें मंत्रालय तक पहुंच चुकी हैं। मंगलवार को राज्यसभा में भी यह मुद्दा उठा। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने इसी माह के आखिर तक सुविधा मिलने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed