{"_id":"6005d4b18ebc3e31d240a4ee","slug":"161-corona-positive-found-in-delhi-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 माह बाद दिल्ली में मिले कोरोना के सबसे कम मामले, 161 लोग मिले संक्रमित, 08 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 माह बाद दिल्ली में मिले कोरोना के सबसे कम मामले, 161 लोग मिले संक्रमित, 08 की मौत
Tue, 19 Jan 2021 12:04 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : राजन राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में हर नए दिन के साथ कोरोना का ग्राफ तेजी से गिरता जा रहा है। सोमवार को संक्रमण के 161 मामले आए और 08 मरीजों की मौत हो गई। 02 अप्रैल के बाद ऐसा पहली बार है कि एक दिन में इतनें कम मामले आए हैं। कुल 50523 जांच होने पर भी संक्रमितों की संख्या कम रही। इससे इस दिन की संक्रमण दर घटकर अबतक के सबसे न्यूनतम स्तर 0.32 फीसदी पर पहुंच है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,32,590 हो गई है। इनमें से 6,19,510 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 362 मरीजों को छुट्टी दी गई। संक्रमण से अबतक 10,754 लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में फिलहाल कोरोना के 2335 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 1055मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर सेंटर में 34 और स्वास्थ्य केंद्र में 06 मरीज भर्ती हैं। 1079 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। अब तक 99,23,591 लोगों की जांच हो चुकी है। कंटनमेंट जोन की संख्या घटकर 2269 रह गई है। कोरोना से मृत्युदर 1.70 फीसदी है। वहीं, रिकवरी दर 98 फीसदी है।
विज्ञापन
ब्रिटेन से लौटे 49 कोरोना मरीज हुए ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी
ब्रिटेन से लौटे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। इनमें से 49 मरीजों को लोकनायक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल अस्पताल में 21 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इनमें से सात कोरोना के नए स्ट्रेन से पीड़ित है।
लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार को तीन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। उन्होंने कहा कि भर्ती हुए सभी मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण थे। अब तक भर्ती हुए कुल 70 मरीजों में से सिर्फ दो को ही आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत पड़ी थी।
उन्होंने कहा कि नए स्ट्रेन से पीड़ित मरीजों में कोई गंभीर लक्षण नहीं है। इससे पता चलता है कि संक्रमण का नया रूप ज्यादा घातक नहीं है। डॉक्टर ने कहा कि अब तक अस्पताल में 18 मरीजों में नए स्टेन की पुष्टि हुई है। इनमें से 11 को छुट्टी दे दी गई है। 7 मरीजों का उपचार चल रहा है। सोमवार को ब्रिटेन या अन्य किसी देश से लौटा कोई कोरोना संक्रमित अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ और न ही किसी मरीज में कोरोना के नए स्वरूप (स्ट्रेन) की पुष्टि हुई।