{"_id":"6117d4ce8ebc3eada87eb77f","slug":"12th-student-reached-the-supreme-court-demanding-to-open-school-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: स्कूल खोलने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 12वीं का छात्र, बोला- ऑनलाइन पढ़ाई से हो रही ये दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: स्कूल खोलने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 12वीं का छात्र, बोला- ऑनलाइन पढ़ाई से हो रही ये दिक्कतें
Sat, 14 Aug 2021 08:05 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 14 Aug 2021 08:05 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट का रुख करने वाले छात्र का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई के कारण छात्र-छात्राएं शारीरिक और मानसिक पीड़ा सहने को मजबूर हैं। छात्र जरूरी शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। इसलिए दिल्ली में स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश देना चाहिए।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली में स्कूलों को छात्रों के लिए फिर से खोलने को लेकर एक 12वीं के छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है। बता दें कि कोरोना संक्रमण से बच्चों को दूर रखने के लिए दिल्ली सरकार ने स्कूलों को बंद रखा है। बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से हो रही है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट का रुख करने वाले छात्र का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई के कारण छात्र-छात्राएं शारीरिक और मानसिक पीड़ा सहने को मजबूर हैं। छात्र जरूरी शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। इसलिए दिल्ली में स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश देना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना महामारी में पूरे देश के स्कूलों को छात्र-छात्राओं के लिए बंद कर दिया गया था और सभी जगह ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। अभी भी कई राज्य की सरकारों ने अभी स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन