फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   115 feet high tricolor will be hoisted at 75 places

75 स्थानों पर फहराया जाएगा 115 फीट ऊंचा तिरंगा

Wed, 26 Jan 2022 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
115 feet high tricolor will be hoisted at 75 places
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 27 जनवरी को शहर में 75 स्थानों पर 115 फीट का तिरंगा फहराएगी। भारत की आजादी के 75वें वर्ष को मनाने के लिए दिल्ली सरकार के देशभक्ति बजट के तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने हाई मास्ट राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी संलग्न किया, जिसमें झंडे लगाने की प्रक्रिया और उनके महत्व को दिखाया गया। पीडब्ल्यूडी दिल्लीभर में 500 स्थानों पर ऊंचाई वाले तिरंगे लगाएगा, जिनमें से 75 गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद और शेष 31 मार्च तक फहराए जाएंगे। झंडे पार्कों, स्कूलों के भवनों, बाजारों, आवासीय परिसरों और खुले मैदानों पर लगेंगे।
विज्ञापन

ये हाई मास्ट फ्लैग कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 200 फीट ऊंचे तिरंगे की तर्ज पर लगाए जाएंगे। पिछले साल मार्च में दिल्ली सरकार ने अपने वार्षिक बजट की घोषणा की थी, जिसमें देशभक्ति पर आधारित और देशभक्ति बजट नामित के तहत 500 स्थानों पर ऊंचाई वाले तिरंगा स्थापित करने के लिए 45 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। पिछले साल सितंबर में सरकार ने बजट में वृद्धि की और परियोजना के लिए 104.37 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी। सरकार ने 15 अगस्त, 2021 तक पूर्वी किदवई नगर, रानी बाग, पूर्वी विनोद नगर, कालकाजी और द्वारका में झंडे लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed