फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   10th class students engrossed in interpretation questions in English paper

अंग्रेजी के पेपर में जवाब, लेकिन सवाल नहीं

Sun, 12 Dec 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
10th class students engrossed in interpretation questions in English paper
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से शनिवार को आयोजित 10वीं बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर बच्चों को परेशान करने वाला रहा। पेपर देने के दौैरान बच्चे तब उलझ गए जब दो जगहों पर जवाब देने के लिए विकल्प दिया गया था, लेकिन सवाल नहीं था।
विज्ञापन

वहीं, व्याकरण के सवालों को भी घुमाकर पूछा गया था। हालांकि, सीबीएसई ने सवालों को ठीक बताते हुए कहा कि व्याख्या को पूरा करने के लिए विकल्पों को दिया गया था।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से शनिवार को अंग्रेजी के अंतिम पेपर के साथ 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो गईं। मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन में अंग्रेजी की शिक्षिका दीक्षा ने बताया कि पेपर में दूसरे गद्यांश में प्रश्न नंबर 13 व 14 में सवाल नहीं थे जबकि विकल्प दिए गए थे। इन्हें देखकर बच्चे हैरान हो गए थे। बच्चों को यह नहीं पता था कि सवाल क्या पूछा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रश्न नंबर 29 में व्याकरण के सवाल को घुमाकर पूछा गया था। इस वजह से बच्चों को पेपर थोड़ा मुश्किल लगा।
दूसरी ओर, सीबीएसई की ओर से शाम को स्पष्टीकरण दिया गया कि गद्यांश पढ़कर सवालों के जवाब देने व विकल्पों में से उपयुक्त विकल्प को चुनकर कथन पूरा करने के लिए कहा गया था। इसमें दिए गए विकल्प ग और घ दोनों का अर्थ एक ही था। हालांकि, ख विकल्प सही जवाब था। प्रश्नों का उत्तर अलग-अलग नहीं बल्कि दिए गए निर्देशों के अनुसार दिया जाना था।
नई दिल्ली इलाके में परीक्षा देकर लौटे छात्रों ने बताया कि पेपर का स्तर मुश्किल रहा था। जिन छात्रों ने अच्छी तैयारी की थी, उन्हें भी पेपर हल करने में परेशानी हुई। कुछ सवालों को घुमाकर पूछा गया था। जिन सवालों का जवाब आता था, उन्हें भी हल करने में परेशानी हुई।

छात्र नवीन ने बताया कि उन्होंने सैंपल पेपर से भी तैयारी की थी, लेकिन इसके बाद भी अधिक फायदा नहीं हुआ। कुछ सवालों का स्तर मुश्किल था। वहीं, एक अन्य छात्र विपुल सिंह ने कहा कि साहित्य खंड से भी मुश्किल सवाल आए थे। साथ ही खंड ग में भी आसान सवाल नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed