{"_id":"5c1fc9babdec2256bc42922c","slug":"101545587130-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलिंग की फीलिंग अभियान के तहत व्यापारियों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलिंग की फीलिंग अभियान के तहत व्यापारियों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
सीलिंग की फीलिंग अभियान के
तहत व्यापारियों ने प्रदर्शन किया
- सांसद मीनाक्षी लेखी के निवास पर प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा
- आप ट्रेड विंग ने सील की गई दुकानें डी-सील करने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की ट्रेड विंग ने सीलिंग की फीलिंग अभियान के तहत नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी के निवास स्थान पर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि दिल्ली में सीलिंग को शुरू हुए एक साल पूरा हो गया है। व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया है, लेकिन भाजपा सरकार राहत देने के मूड में दिखाई नहीं दे रही हैं। इस अभियान के तहत व्यापारियों ने मांग पत्र सांसद को सौंपा। मांग पत्र में व्यापारियों ने संसद में सीलिंग को रुकवाने के लिए बिल पास कराने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग के समन्वयक बृजेश गोयल ने बताया कि अभियान के तहत हम दिल्ली के सातों सांसदों के निवास स्थान पर सीलिंग से पीड़ित व्यापारियों को लेकर जा रहे हैं। उद्देश्य यह है कि भाजपा सांसद इस बात को समझ सकें कि अपनी रोजी-रोटी पर ताला लगने के बाद कोई व्यक्ति किस हाल में होता है। दिल्ली में सीलिंग 22 दिसंबर 2017 को शुरू हुई थी। इस कारण दिल्ली में हजारों लोग अपनी रोजी-रोजगार से हाथ धो बैठे हैं, उनमें न केवल व्यापारी बल्कि उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं। एक साल बीत जाने के बावजूद दिल्ली के सातों सांसद व्यापारियों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा सके। न तो केंद्र सरकार पर सीलिंग को रुकवाने के लिए अध्यादेश लाने का दबाव बनाया और न ही संसद में बिल लाने पर जोर दिया। ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि सील की गई दुकानों को डी-सील किया जाए।