फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   1007 new corona patients found

1007 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

Tue, 09 Jun 2020 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
1007 new corona patients found
1007 new corona patients found
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना का संक्रमण अब तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 1007 नए पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों की संख्या 30 हजार के करीब पहुंच गई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 29943 हो गई है, जबकि 874 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को विभिन्न अस्पतालों से 358 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। हेल्थ बुलेटिन में कुल 62 मौतें बताई गई हैं। हालांकि, इनमें से 17 मौतें ही पिछले 24 घंटों में हुई हैं। बाकी 45 मौतें 6 जून तक हुई थीं, लेकिन अस्पतालों ने जानकारी अब उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

हेल्थ बुलेटिन में यह भी बताया गया है कि दिल्ली के कोविड समर्पित अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के लिए 8637 बेड और 472 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। इनमें से अब तक 4413 बेड और 248 वेंटिलेटर भर चुके हैं। वहीं, कोविड हेल्थ सेंटर में 190 और कोविड केयर सेंटर में 1532 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें हेल्थ सेंटर में 285 और कोविड केयर सेंटर में 5965 मरीजों को रखने की क्षमता है।
विज्ञापन

सोमवार को सबसे अधिक रही संक्रमण दर
दिल्ली में पिछले एक दिन में 3700 नमूनों की जांच हुई है, जिसमें से 27.21 फीसदी नमूने पॉजिटिव मिले हैं, जबकि एक दिन पहले 5107 नमूनों की जांच हुई थी, जिसमें से 1282 यानी 26 फीसदी नमूने पॉजिटिव मिले थे। इस हिसाब से दिल्ली में बीते एक दिन में संक्रमण दर करीब दो फीसदी बढ़कर 27.21 हो गई है। यह एक दिन में अब तक की सबसे अधिक संक्रमण दर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के हालात
संक्रमित - 29943 ौतें- 874
ठीक हुए-11357
सक्रिय मामले-17712
जांच- 255615
अभिषेक पांचाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed