{"_id":"6058ed788ebc3e8ccd2e2f22","slug":"100-schools-of-specialised-excellenct-to-be-started-in-delhi-ashram-news-noi5730008160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 100 स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 100 स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस होंगे शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार प्रतिभाशाली बच्चों की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस की शुरुआत करने जा रही है। बजट में की गई घोषणा को अमली जामा पहनाने के लिए सरकार ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक में इन स्कूलों को मंजूरी दे दी।
यह स्कूल विभिन्न विषयों जैसे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित, दृश्य कला, मानविकी और 21वीं सदी के कौशल में छात्रों की प्रतिभाओं को विकसित करेंगे। इन स्कूलों का चयन विद्यार्थी अपनी पंसद के आधार पर करेंगे। यहां उन्हें नौवीं से बारहवीं तक की स्कूली शिक्षा दी जाएगी।
ये मॉडल शिक्षा नीति 2020 के 5-3-3-4 स्कूली शिक्षा मॉडल के अंतिम चार वर्षों पर आधारित होगा। नई शिक्षा नीति बच्चों के समग्र विकास के लिए बच्चों का मार्गदर्शन कर उन्हें प्रोत्साहन देने पर बल देती है।
विज्ञापन
इन स्कूलों को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि विशेषज्ञता के युग में बच्चों को ऐसे अवसरों की जरूरत है जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करें। हर बच्चा खुद में प्रतिभाशाली है, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उन्हें जीवन में उच्च सफलता प्राप्त करने अवसर व मार्गदर्शन मिलेे। ऐसे में स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस बच्चों को उनकी प्रतिभा का विकास करने और उनके रुझान के क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद करेंगे।
स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस में बच्चों के रुचियों और योग्यताओं को केंद्र में रखकर उनके टैलेंट को बढ़ाया जाएगा। अत्याधुनिक संसाधनों से लैस इन स्कूलों में शिक्षण रचनात्मकता और समस्या समाधान कौशलों पर केंद्रित होगा। इससे बच्चों को सीखने का अवसर मिलेगा। बच्चे सशक्त व आत्मनिर्भर बनें इसके लिए इन्हें विश्वविद्यालयों और उद्योगों से भी जोड़ा जाएगा। साथ ही बच्चों के मेंटरशिप कार्यक्रम भी होंगे।
इन स्कूलों से वंचित वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थी भी किसी क्षेत्र में ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकेंगे। ये स्कूल उत्कृष्टता के हब के रूप में विकसित होंगे और बाकी विद्यालयों में एक्सीलेंस को बढ़ावा देने के मॉडल के रूप में काम करेंगे।
सभी सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा
दिल्ली सरकार सभी सरकारी स्कूल को अपग्रेड करने की तैयारी कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी सरकारी स्कूलों को अपग्रेड कर उन्हें राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय व स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के स्तर तक लेकर आएगी।