फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Upsc civil services exam 2018 result: success story of Ritika get All India 88th Rank

UPSC Result 2018: कैंसर से जूझ रहे थे पिता, बेटी ने पास कर दिखाई आईएएस की परीक्षा

Mon, 08 Apr 2019 10:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 08 Apr 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Upsc civil services exam 2018 result: success story of Ritika get All India 88th Rank
रितिका ने आईएएस की परीक्षा में 88वां रैंक प्राप्त किया - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के मोगा की रहने वाली रितिका ने आईएएस की परीक्षा में पूरे भारत में 88वां रैंक प्राप्त किया है। उन्होंने ये उपलब्धि तब हासिल कर दिखाई है जब उनके पिता लुधियाना के अस्पताल में कैंसर से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, जब रितिका आईएएस की परीक्षा पास करने की जद्दोजहद में जुटी हुई थी तभी उन्हें ये खबर मिली कि उनके पिता को एक बार फिर से कैंसर ने जकड़ लिया है। इन सबके बावजूद रितिका ने अपने मनोबल को कमजोर नहीं पड़ने दिया और वह तैयारी में जुटी रही। जिसका फल उन्हें परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल कर मिला। 
विज्ञापन


परीक्षा की तैयारी में मदद करने वाले निजी शैक्षणिक संस्थान के एमके यादव ने बताया कि रितिका को हमेशा सफलता हासिल करने की ललक रही है। वह 12वीं में सीबीएसई टॉपर भी रह चुकी हैं। रितिका ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से की है। यहां भी उन्होंने टॉप किया था। कॉलेज के अच्छे प्लेसमेंट ऑफर को ठुकराकर उन्होंने आईएएस बनने का फैसला किया था। दूसरी बार की गई कोशिश में उन्हें यह सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed