फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thirteen year old anika verma will be competitor of asian games

13 साल की उम्र में एशियन गेम्स में दावेदार होगी अनिका वर्मा

Mon, 12 Jun 2017 08:46 PM IST
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 12 Jun 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
thirteen year old anika verma will be competitor of asian games
फाइल फोटो - फोटो : ANI

मन कुछ करने की ठान ले तो उम्र कुछ मायने नहीं रखती। यह बात महज 13 साल की अनिका वर्मा पर सटीक बैठ रही है। दरअसल, 13 साल की उम्र में अनिता 2018 में होने वाले एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगी। वह गोल्फ की खिलाड़ी हैं। साथ ही इंडियन वीमेन्स नेशनल टीम का भी हिस्सा हैं।

विज्ञापन


अनिका नोएडा के सेक्टर-36 में रहती हैं। वह डीपीएस स्कूल में 8वीं की छात्रा हैं। महज 8 साल की उम्र से उन्होंने गोल्फ खेलना शुरू किया। वह पूरे देश में विभिन्न गोल्फ टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। अंडर-15 में अनिका इंडिया की नंबर 1 खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


अब तक कई मेडल अपने नाम करने वाली अनिका गोल्फ महिला वर्ग में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी इस प्रतिभा को देखते हुए 2018 में वह एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रही है। इसके लिए वह भरपूर मेहनत कर रही हैं। उन्होंने नोएडा के गोल्फ कोर्स से गोल्फ खेलना शुरू किया था। अनिका रोजाना 4 घंटे प्रेक्टिस करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिहा ने स्केटिंग में मनवाया लोहा
नोएडा की प्रिहा सेक्टर-56 स्थित सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा हैं। वह रोजाना दो से तीन घंटे स्केटिंग की प्रेक्टिस करती हैं। उन्होंने 2006 में नोएडा स्टेडियम से स्केटिंग की शुरुआत की थी। प्रिहा सीबीएसई नेशनल स्केटिंग में भी हिस्सा ले चुकी है।

वह आरएसएफआई नेशनल में 6 मेडल जीत चुकी हैं। अब तक उन्होंने कुल 121 मेडल अपने नाम किए हैं। उनके अच्छे प्रदर्शन के चलते 10 मई को डिप्टी सीएम ने प्रिहा को लखनऊ में सम्मानित किया था। वह साउथ केरल की रहने वाली हैं।

राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए कर रहे मेहनत
क्रिकेटर शिवम मावी सेक्टर-71 में रहते हैं। वह पिछले 7 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं। सेक्टर-62 स्थित कार्लहूबर स्कूल केग्राउंड पर प्रैक्टिस करते हैं। उनके करियर की बात करें तो वह अंडर-14 में दिल्ली की टीम से खेल चुके हैं। साथ ही हरियाणा के लिए अंडर-19 में खेल चुके हैं।


फिलहाल वह स्टेट यूपी की टीम से खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपना ज्यादातर समय नेट प्रेक्टिस पर बिताते हैं। उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल होना है। इसके लिए वह रोजाना 4 घंटे प्रेक्टिस करते हैं। साथ ही उनका कहना है कि उन्हें अपने कोच व अपने पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed