फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Snowfall in Himachal, Uttarakhand, Jammu and Kashmir, rain in many areas including Delhi

Weather: पहाड़ों पर बर्फ... मैदानों में बूंदाबांदी से ठिठुरन, श्रीनगर में पारा -8.6º, डल झील में बर्फ जमी

Tue, 24 Dec 2024 04:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/शिमला/श्रीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/शिमला/श्रीनगर। Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Dec 2024 04:56 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के शिमला में क्रिसमस से पहले सीजन की दूसरी बर्फबारी ने सैलानियों में जोश भर दिया। मैदानी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान में सर्द हवाओं और कुछ जगहों पर बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Snowfall in Himachal, Uttarakhand, Jammu and Kashmir, rain in many areas including Delhi
शिमला में सोमवार को हुई बर्फबारी के दौरान रिज मैदान पर मस्ती करते सैलानी व स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ राजधानी समेत मैदानों में कई जगह बूंदाबांदी से पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ गई। कश्मीर में चिल्ले कलां के तीसरे दिन श्रीनगर में सोमवार को बर्फबारी हुई और कई जगह पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के शिमला में क्रिसमस से पहले सीजन की दूसरी बर्फबारी ने सैलानियों में जोश भर दिया। मैदानी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान में सर्द हवाओं और कुछ जगहों पर बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई हिस्सों में सुबह कोहरे की चादर भी छाई रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई  बारिश फसलों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जा रही है। दिल्ली-एनसीआर, मथुरा व मेरठ में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। दिल्ली में शाम को भी बारिश हुई। का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि हल्की बारिश व  बूंदाबादी के बावजूद प्रदूषण के स्तर पर लोगों को राहत नहीं मिली। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 के स्तर पर गंभीर श्रेणी में बना रहा।  वहीं, राजस्थान के गंगानगर, चूरू, पिलानी में हल्की बारिश हुई।  

विज्ञापन

पहलगाम में पारा -5 डिग्री
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पारा शून्य से 8.6 डिग्री नीचे तक लुढ़क गया, जबकि अधिकतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड के चलते डल झील में आधा इंच बर्फ जम गई है। अन्य जलस्रोत भी जमे हुए हैं। पहलगाम में न्यूनतम तापमान -5 व गुलमर्ग में -4.8 डिग्री रहा।

श्रीनगर में 50 सालों में दिसंबर की सबसे सर्द रात
जम्मू-कश्मीर में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में रविवार की रात पिछले 50 सालों में दिसंबर की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जब यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री कम था। हालांकि, अब तक की सबसे ठंडी रात 13 दिसंबर, 1934 को थी। इस दिन तापमान माइनस 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

जम्मू-कश्मीर में भीषण शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग ने 24 दिसंबर से जम्मू-कश्मीर में भीषण शीतलहर की भविष्यवाणी की है। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान है। उत्तराखंड में भी 24 दिसंबर को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में हल्की बारिश और ऊंचे हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल में फंसे 1,000 वाहन
  • हिमाचल के शिमला, कुफरी, डलहौजी, किन्नौर और चंबा में बर्फबारी के चलते तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 30 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। मनाली के धुंधी में 1,000 से ज्यादा पर्यटक वाहन फंस गए।
  • हिमाचल में शिमला व ऊंचाई वाले इलाकों में 27 व 28 दिसंबर को बर्फबारी की संभावना है।  
  • मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार व शुक्रवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे हिमालयी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
  • पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 दिसंबर को महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश होगी। 27 और 28 दिसंबर को उत्तर-पश्चिम भारत में तूफानी हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed