फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Boys Locker Room chat news in hindi: school Boys of 11th-12th made group on social media and obscene comments on girls

Delhi: सोशल मीडिया पर 11वीं-12वीं के लड़कों ने ग्रुप बनाकर लड़कियों पर किए अश्लील कमेंट

Tue, 05 May 2020 05:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 May 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
Boys Locker Room chat news in hindi: school Boys of 11th-12th made group on social media and obscene comments on girls
Instagram सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर

सोशल मीडिया पर रविवार शाम वायरल हुए चैट ग्रुप ‘ब्यॉज लॉकर रूम’ की कारगुजारी ने अभिभावकों को स्तब्ध कर दिया। दिल्ली एनसीआर के प्रतिष्ठित स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के लड़कों ने अपने साथ पढ़ने वाली और दोस्त लड़कियों को लेकर जिस तरह की भद्दी और अश्लील टिप्पणियां की हैं वे बेहद शर्मनाक हैं। यहां तक कि लड़कों ने पोल खुलने पर एक और ग्रुप बनाकर लड़कियों की अभद्र तस्वीरों को वायरल तक करने की योजना बनाई। 

विज्ञापन


मामले ने जब तूल पकड़ा तो दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने केस दर्ज किया। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आयोग ने दिल्ली पुलिस और इंस्टाग्राम को नाबालिग लड़कियों के बारे में अभद्र पोस्ट को लेकर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


दरअसल, स्कूली छात्रों द्वारा इंस्टाग्राम पर चैट ग्रुप ‘ब्यॉज लॉकर रूम’ बनाया गया था। ग्रुप चलाने वाले लड़के 16 से 18 साल के हैं।  यह सब साथ पढ़ने वाली और अपनी मित्र किशोरियों के अंतरंग फोटो बिना उनकी जानकारी के शेयर करते थे। यहां तक कि इन लड़कियों पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जब इस ग्रुप में एक नया लड़का जुड़ा तो उसने अपनी मित्र को यह बताया। सोशल मीडिया पर आशना शर्मा नामक यूजर ने इस ग्रुप को उजागर किया। उसने लिखा, मुझे अपनी जिंदगी में इतना ज्यादा गुस्सा कभी नहीं आया। इन लड़कों को अपनी करनी पर कोई पछतावा तक नहीं है। ये लड़के हमारे एकाउंट हैक कर लिख रहे हैं, हमें कोई नहीं रोक पाएगा। 

इसके बाद सोशल मीडिया पर मानो उफान आ गया। अब यह ग्रुप डीएक्टिव कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर अभिभावक बेहद परेशान दिखे। ज्यादातर ने कहा, हम नहीं सोचते थे हमारे बच्चे कभी ऐसे हो सकते हैं। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल के डीसीपी अन्वेष रॉय ने कहा कि आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती तौर पर मामला दक्षिणी दिल्ली के स्कूल का लग रहा है। 

ग्रुप में लड़के यह तक प्लान कर रहे थे कैसे लड़कियों से गैंग रेप किया जाए। इन लड़कों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। -स्वाती मालीवाल, अध्यक्ष दिल्ली महिला आयोग  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed