फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ruchika left jm post in american company and started working for waste management

अमेरिकन कंपनी में जीएम की नौकरी छोड़ कचरा प्रबंधन कर रहीं ‘रूचिका’

Sun, 02 Oct 2016 04:53 PM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 02 Oct 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
ruchika left jm post in american company and started working for waste management
- फोटो : अमर उजाला

अमेरिकन टेक्सटाइल कंपनी में बतौर जीएम (इंडिया) के पद पर कार्यरत रूचिका सेठी नौकरी छोड़ कचरे के प्रबंधन और निस्तारण को लेकर लोगों को जागरूक करने में जुटी हैं।

विज्ञापन


बिना कोई गैर सरकारी संगठन और फाउंडेशन बनाए रूचिका अपने बलबूते ‘क्लीन गुड़गांव’ नाम से अभियान चला रही हैं। वह होटल, रेस्टोरेंट और कॉरपोरेट कंपनियों को ई-मेल व सोशल साइट के जरिये किस तरह कचरा कम पैदा हो इसके तरीके बता रही हैं, जिस पर अमल भी हो रहा है।
विज्ञापन


गुड़गांव के निर्वाणा कंट्री में रहने वाली रूचिका के साथ अब कई प्रतिष्ठित लोग भी जुड़ गए हैं। अप्रैल 2014 में बच्चे को न्यूरो की समस्या आने के बाद रूचिका का ध्यान कचरे की समस्या की ओर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद उन्होंने कचरा निस्तारण और प्रबंधन को लेकर मुहिम शुरू की। सोशल साइट्स पर कैंपेन चलाए, लोगों को जोड़ा। लोगों के बीच गईं और कचरे से होने वाली समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया।

लोगों को जागरूक करने में जुटी ‘रूचिका’

ruchika left jm post in american company and started working for waste management

समस्या से लोगों को निजात कैसे मिले इसका समाधान भी बताया। कचरा कम कैसे पैदा हो इसके तरीके बताते हुए उन्होंने कई कंपनियों को ई-मेल लिखे।

इसका सार्थक नतीजा भी निकला और प्रतिष्ठित कंपनी कॉफी कैफे स्टारबक्स ने अपने यहां यूज एंड थ्रो मग की जगह मग लेकर आने वालों के लिए डिस्काउंट देना शुरू किया। इस पहल से ढेर सारा कचरा होने से बच गया।

18 रेजिडेंट विलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) भी अपने क्षेत्र में कचरे को अलग-अलग कर रही हैं। इन जगहों पर कचरे से खाद बनाई जा रही है।

अपने बलबूते चला रहीं अभियान 

ruchika left jm post in american company and started working for waste management

रूचिका की पहल पर नगर निगम गुड़गांव ने अशोक विहार के वार्ड नं. 6 में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था की है। यहां स्थानीय घरों से निकलने वाले कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। जल्द ही रूचिका एक प्रस्ताव के साथ कचरा प्रबंधन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने वाली हैं।

‘कचरा अलग-अलग जमा करने और कलेक्शन प्वाइंट को लेकर कोई कानून नहीं है। यदि यह कानून बन जाए और इस पर अमल हो तो घरों से निकलने वाले 70 फीसदी कचरे को जैविक खाद बनाकर किसानों को दिया जा सकता है। कचरा प्रबंधन केवल नगर निगम या किसी सरकार की समस्या नहीं है, यह सभी लोगों की जिम्मेदारी है।’- रूचिका सेठी

‘कचरा निस्तारण को लेकर सरकार संजीदा है। 79 नगर पालिकाओं के कचरा प्रबंधन पर हरियाणा सरकार 1540 करोड़ रुपए खर्च करेगी। वर्ष 2031 तक प्रतिदिन 6600 टन कचरे का निस्तारण किया जाएगा।’- कविता जैन (मंत्री, शहरी स्थानीय निकाय, हरियाणा)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed