फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   restaurant owner beat a young man to death in Delhi

Delhi: ऑर्डर करने के बाद खाना मिलने में पूछा देरी का कारण, रेस्टोरेंट मालिक ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला

Wed, 28 Aug 2024 02:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 28 Aug 2024 02:38 PM IST
सार

पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में रेस्टोरेंट के भीतर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हरनीत सिंह सचदेवा (29) का कसूर इतना था कि उसने खाना ऑर्डर करने के बाद देर से आने के बारे में पूछ लिया।

विज्ञापन
restaurant owner beat a young man to death in Delhi
मृतक हरनीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में रेस्टोरेंट के भीतर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हरनीत सिंह सचदेवा (29) का कसूर इतना था कि उसने खाना ऑर्डर करने के बाद देर से आने के बारे में पूछ लिया। इस बात पर रेस्टोरेंट का स्टाफ उससे झगड़ा करने लगा। बाद में स्टाफ ने अपने मालिक केतन नरूला और अजय नरूला को बुला लिया। दोनों अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे जहां आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान हरनीत अचेत हो गया।

विज्ञापन


हरनीत को गंभीर हालत में नजदकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को अस्पताल से उसकी मौत की सूचना मिली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इतनी रात तक रेस्टोरेंट कैसे खुला हुआ था। पुलिस तमाम पहलुओं को लेकर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed