दिल्ली में बारिश से कई इलाकों में भरा पानी, अब तक दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को रविवार सुबह एक ओर गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन भारी बारिश के कारण परेशानियां भी बढ़ गईं। सवेरे से ही बादल छाए रहने के बाद कई इलाकों में धीमी बरसात हुई और फिर तेज हो गई।
दिल्ली में मिंटो रोड पर तो जलभराव के कारण एक डीटीसी बस आधे से भी ज्यादा ऊंचाई तक पानी में डूब गई। हालांकि दमकल विभाग के कर्मियों ने बस में फंसे ड्राइवर और कंडक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया कि बस में यात्री सवार नहीं थे। इसके साथ ही दो ऑटोरिक्शा भी पानी में फंसे हुए थे, जिनके चालकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
बारिश और जलभराव से दो मौतें
लगातार बारिश और जलभराव ने अब तक दिल्ली में दो लोगों की जान ले ली है। रविवार सुबह मिंटो रोड पर बस के पास एक शव बहता हुआ नजर आया था। जांच में पता चला कि मृतक पानी में फंसी अपनी गाड़ी को निकालने का प्रयास कर रहा था, जिसके कारण वह डूब गया।
वहीं जहांगीरपुरी इलाके में भी पानी भर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक हैदर अली घर से दूध लेने निकले थे, इसी बीच रास्ते में बारिश के पानी में उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े जिससे उनकी मौत हो गई। पहले अफवाह फैल गयी थी कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है, लेकिन पुलिस के मुताबिक मौत गिरने से हुई है।
मिंटो रोड से हटाया गया जलभराव: केजरीवाल
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रविवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि दोपहर को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मिंटो ब्रिज से जलभराव निकाल दिया गया है। उन्होंने लिखा कि आज सुबह से ही मैं एजेंसियों के संपर्क में था और वहां से पानी हटाने की प्रक्रिया मॉनिटर कर रहा था। दिल्ली में ऐसे और भी स्थानों पर हम नजर रखे हुए हैं। जहां भी पानी इकट्ठा हुआ है उसे तुरंत पंप किया जा रहा हैं।
मिंटो ब्रिज से जलभराव निकाल दिया गया है। आज सुबह से ही मैं एजेंसियों के संपर्क में था और वहां से पानी हटाने की प्रक्रिया मॉनिटर कर रहा था।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 19, 2020
दिल्ली में ऐसे और भी स्थानों पर हम नजर रखे हुए हैं। जहाँ भी पानी इकट्ठा हुआ है उसे तुरंत पम्प किया जा रहा हैं। pic.twitter.com/psMClLuoxf
अन्ना नगर में बह गईं झुग्गियां
अन्ना नगर में भारी बारिश के कारण नाला धंस गया, जिससे कई घर ढह गए। नाले के तेज बहाव में आसपास के पेड़ पौधे और घर बह गए। दरअसल आईटीओ के पास डब्ल्यूएचओ की बिल्डिंग है। उसके पास ही एक झुग्गी बस्ती है जो नाले के बराबर में बसी हुई है। भयंकर जलाभराव के कारण बस्ती में पानी घुस गया और कई झुग्गियां बह गईं।
भारतीय मौसम विभाग ने आज दिन भर दिल्ली में बारिश और बिजली की भविष्यवाणी भी की है। मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में इस महीने अब तक 47.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य से 56 प्रतिशत कम है। वहीं पालम और लोधी रोड वेधशालओं में अब तक क्रमश: 38 और 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
हाल ही में मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई थी। विभाग ने कहा था कि "19-20 जुलाई के दौरान मानसून के हिमालय की तलहटी के करीब, उत्तर की ओर स्थानांतरित होने की सबसे अधिक संभावना है"।
#WATCH Delhi: Fire Department personnel rescue people on-board a bus that was stuck in a waterlogged road under Minto Bridge following heavy rainfall in the national capital this morning. pic.twitter.com/wBCjSRtvqw
— ANI (@ANI) July 19, 2020