फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rahul joshi won mister world classic body award in gurgaon

50 देशों के 450 प्रतिभागियों को हरा वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियन बने राहुल

Wed, 19 Oct 2016 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 19 Oct 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
rahul joshi won mister world classic body award in gurgaon
राहुल जोशी ने जीता मिस्टर वल्र्ड क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-4 निवासी 24 वर्षीय राहुल जोशी ने लिथुआनिया के शहर कौनस में आयोजित क्लासिक वल्र्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप अपने नाम किया। मंगलवार को शहर में लौटने पर राहुल का स्वागत किया गया।

विज्ञापन


राहुल जोशी ने दिल्ली में आयोजित मंजुला क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर इंडिया का खिताब हासिल कर वल्र्ड चैंपियनशिप में अपने लिए जगह बना ली थी। 15 अक्टूबर को लिथुआनिया के कौनस शहर में हुई वल्र्ड चैंपियनशिप में 50 देशों के 450 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में राहुल जोशी ने अपने कलात्मक शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन करते हुए वल्र्ड चैंपियनशिप अपने नाम किया। राहुल जोशी के मुताबिक वल्र्ड चैंपियनशिप के बाद वे मिस्टर यूनिवर्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। यह चैंपियनशिप अगले वर्ष 21 मई को यूरोप मे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियनशिप जीत कर लौटे राहुल जोशी का गुडग़ांव के लोगों ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फूल मालाओं के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पिता कपिल जोशी, जिला खेल अधिकारी परसराम समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed