फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Prof. abhijit banerjee laid the foundation for the delhi government mission chunauti

दिल्ली सरकार के शिक्षा सुधारों में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. बनर्जी की रही अहम भूमिका

Tue, 15 Oct 2019 02:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Oct 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
Prof. abhijit banerjee laid the foundation for the delhi government mission chunauti

भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्री प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी ने दिल्ली सरकार के शिक्षा सुधारों में बड़ी भूमिका अदा की है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ड्राप आउट रेट कम करने के लिए लांच की गई मिशन चुनौती स्कीम को प्रोफेसर बनर्जी के सुझावों के आधार पर ही तैयार किया गया था। वहीं, आउटकम बजटिंग तैयार करने के लिए बुलाए गए सत्र में भी वे मौजूद रहे थे।

विज्ञापन


इससे पहले 2016 में दिल्ली सरकार ने स्कूलों से ड्राप आउट रोकने व शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने की दिशा में काम शुरू किया था। इसी कड़ी में मिशन चुनौती-2018 लांच किया था। इसके तहत खास ध्यान गरीब बच्चों पर था। साथ ही कक्षा 6-8 के बच्चों का पढ़ाई का स्तर बेहतर करना था। 
विज्ञापन


चुनौती का खाका तैयार करने में अभिजीत बनर्जी के साथ कई दौर में दिल्ली सरकार ने चर्चा की थी। उनकी सलाह के आधार पर पाठ्यक्रम तैयार किया गया था। दूसरी तरफ आउटकम बजट की चर्चा के दौरान आयोजित किए गए एक सत्र में भी अभिजीत बनर्जी मौजूद रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा किए थे। साथ ही उनके सुझाव के आधार पर जरूरी बदलाव भी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिलने की घोषणा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने उनको बधाई दी। साथ ही शिक्षा विभाग के मिशन चुनौती कार्यक्रम में उनके योगदान को भी याद किया। दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रोफेसर बनर्जी के सहयोग और उनकी प्रेरणा से दिल्ली सरकार ने शिक्षण पद्धति अपनाई थी। वहीं, आउटकम बजट की पहल भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed