फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Private school in Delhi s Dwarka area recieved bomb threats

Schools Bomb Threat: नोएडा और दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Sat, 21 Dec 2024 03:29 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 Dec 2024 03:29 AM IST
सार

दिल्ली के कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जबकि नोएडा के एक स्कूल को धमकी भरा मेल मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। अधिकांश जगह सूचना फर्जी निकली। इससे पहले बीते 13 दिसंबर को भी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे। 30 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 

विज्ञापन
Private school in Delhi s Dwarka area recieved bomb threats
धमकी की सूचना के बाद नोएडा के एक निजी स्कूल में सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली है। शुक्रवार तड़के 5.02 बजे द्वारका सेक्टर तीन स्थित डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ साथ बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। चप्पे-चप्पे की तलाशी के दौरान वहां से कोई विस्फोटक नहीं मिला। उधर, नोएडा के सेक्टर-126 स्थित लोटस वैली स्कूल को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बाद में सूचना को फर्जी करार दिया गया। इससे पहले भी समय-समय पर अलग-अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं। लेकिन जांच पड़ताल में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलता।

विज्ञापन

दमकल अधिकारी ने बताया कि इसी बीच 8.07 बजे राफ्ता मोड़ जाफरपुर कलां स्थित न्यू कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने वहां जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस यहां जांच कर ही रही थी कि 8.39 बजे पुलिस को बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित विशाल भारती पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने की जानकारी मिली। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग के कर्मी स्कूल की गहन तलाशी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 स्कूलों को मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी
बीती नौ दिसंबर को भी दिल्ली के 40 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। खास बात ये है कि इस बार मेल भेजने वाले ने बम ब्लॉस्ट को रोकने के एवज में मांगे 30 हजार डॉलर की मांग की थी।

विज्ञापन

पुलिस के लिए चुनौती बना ई-मेल भेजने वाला
स्कूलों में बम होने की धमकी भरा ई-मेल भेजने वाला दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है। इस मामले में पुलिस आईपी पते से यह पता तो कर लेती है कि ई-मेल किस देश के सर्वर आदि से भेजा गया है। लेकिन इससे आगे जांच नहीं बढ़ पाती हैं।

नोएडा के लोटस वैली स्कूल को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया
नोएडा के सेक्टर-126 स्थित लोटस वैली स्कूल को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है। इसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शुक्रवार सुबह ई-मेल मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने बम स्क्वायड के साथ स्कूल में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल आने वाले बच्चों को वापस घर भेज दिया गया और अभिभावकों को फोन और मैसेज के जरिए इसकी सूचना दी गई। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों को एहतियातन घर भेजा गया है। कोतवाली सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि धमकी भरा ईमेल स्कूल प्रबंधन को मिला था। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। स्कूल में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

11 दिनों में छठी बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली 
राष्ट्रीय राजधानी के कई स्कूलों को शुक्रवार को फिर बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले।  पिछले 11 दिनों में यह छठी बार है जब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल मिलने के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

11 दिन में 103 स्कूलों को मिल चुकी है धमकी
दिल्ली में पिछले 11 दिनों में 103 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल धमकी भरे मेल की जांच में जुटी है। लेकिन इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।
नोएडा के लोटस ब्लू वर्ल्ड स्कूल को धमकी भरा ई-मेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed