फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dhaula Kuan Delhi ISIS News: One ISIS operative arrested with Improvised Explosive Devices by delhi Special Cell after exchange of fire at Dhaula Kuan

पुलिस का खुलासाः दिल्ली में भीड़भाड़ वाले इलाके को बम से उड़ाने की फिराक में था ISIS आतंकी

Sat, 22 Aug 2020 03:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Aug 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Dhaula Kuan Delhi ISIS News: One ISIS operative arrested with Improvised Explosive Devices by delhi Special Cell after exchange of fire at Dhaula Kuan
आईएसआईएस आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। दिल्ली में आईएसआईएस का आतंकी आईईडी के साथ गिरफ्तार किया गया है। धौलाकुआं से करोलबाग के बीच रास्ते में रिज रोड पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और आतंकी के बीच मुठभेड़ हुई। जिसके बाद आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जिसके बाद उसे आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है।

विज्ञापन


पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
स्पेशल सेल के डीसीपी ने बताया कि ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि स्पेशल सेल की टीम को लीड मिली थी जिसके बाद कल आईएसआईएस ऑपरेटिव को पकड़ा है। पकड़े गए आदमी का नाम यूसुफ ऊर्फ अबु यूसुफ है। इसकी उम्र 36 साल है।  इसके पास से दो प्रेशर कुकर आईईडी मिले हैं। यह इन्हें भीड़भाड़ वाले इलाके में रखकर धमाका करने वाला था। डीसीपी ने बताया कि उनकी टीम का ये ऑपरेशन पिछले एक साल से चल रहा था। वो इस आतंकी का एक साल से सर्विलांस कर रहे थे और इसके साथ ही पूछताछ में जो पता चला है कि आतंकी पिछले कई साल से आईआईएस के संपर्क में है और उसके कमांडरों के सीधे संपर्क में है।
विज्ञापन


पहले यह सीरीया के आतंकी यूसुफ अलहिंदी के संपर्क में था लेकिन उसकी मौत के बाद यह पाकिस्तानी आतंकी अबु हुजफा के संपर्क में आ गया। जब वह पिछले साल ड्रोन हमले में हुजफा मारा गया तो एक अन्य आतंकी के संपर्क में आया जिसने उसे भारत में रहकर ही आईएसआईएस स्टाइल में आतंक फैलाने के लिए कहा। यही वजह थी कि यह आतंकी दिल्ली में आईईडी ब्लास्ट करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईईडी हमले के बाद करता फिदायीन हमला
डीसीपी ने जानकारी दी कि आतंकी ने ये आईईडी बहुत पहले ही बना लिया था और किसी छोटे से गांव में किसी कब्रिस्तान में इसे टेस्ट भी किया था। 15 अगस्त को ही ये दिल्ली आने वाला था लेकिन भारी सुरक्षा के चलते नहीं आ सका। उसे लगा कि अब उतनी सुरक्षा नहीं होगी तो दिल्ली आया लेकिन पकड़ा गया। दो एलईडी को डिफ्यूज कर दिया गया है यहां धमाकों के बाद यह ताजा आदेशों के लिए इंतजार करता। आतंकी के अनुसार ताजा आदेश में उसे फिदायीन हमले के लिए कहा जाता। लेकिन ये हमला कहां होता इस बारे में नहीं बताया। इन सबकी पुलिस जांच कर रही है।

क्या-क्या हुआ बरामद
आतंकी के पास से दो प्रेशर कूकर आईईडी, हथियार और साथ ही कुछ अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दिल्ली पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी है कि, बीती रात धौला कुआं के पास मुठभेड़ के बाद आईईडी के साथ एक आईएसआईएस आतंकी को गिरफ्तार किया गया।

रात 11.12 बजे हुई मुठभेड़
जानकारी के अनुसार, कल रात करीब 11.12 बजे दिल्ली पुलिस आर्मी स्कूल के पास बाइक पर सवार आतंकवादियों का पीछा कर रही थी। मोटर साइकिल पर सवार शख्स ने पहले पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की, फिर जवाब में पुलिस ने भी पांच राउंड से ज्यादा फायर किए। आखिरकार शख्स को दबोच लिया गया। 

इस शख्स का नाम मोहम्मद युसूफ बताया गया है। इसके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली पहले से ही अलर्ट पर है। खुफिया एजेंसी को पाकिस्तान से तीन आतंकवादियों के भारत की सीमा के अंदर घुसने की जानकारी मिली थी। ये आतंकी किसी वीआईपी को अपना निशाना बनाना चाहते हैं और कोई बड़ा विस्फोट भी करना चाहते हैं।

बताया जा रहा है राजधानी में इस आतंकवादी के टारगेट पर कोई नामी हस्ती थी। हालांकि उस नामी शख्स का नाम अभी पता नहीं चला है। पुलिस आतंकवादी से पूछताछ कर रही है। ये पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि उसके और साथी दिल्ली में कहां मौजूद हैं।

कई जगह चल रही छापेमारी
दिल्ली में छापामारी शुरू कर दी गई है, दिल्ली पुलिस का मानना है कि अगर फरार आतंकियों को नहीं पकड़ा गया तो भविष्य के लिए चिंता का विषय हो सकता है। इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की छह अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग इलाकों पर रेड शुरू कर दी है।

एनएसजी कमांडो तैनात
आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद बुद्ध जयंती पार्क के रिज इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। एनएसजी कमांडो की तैनाती कर दी गई है। वह अपने खोजी कुत्तों व तमाम हथियारों के साथ यहां तैनात हैं। एनएसजी के कमांडो इस पूरे इलाके की तलाशी ले रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि आईएसआईएस के आतंकियों के साथ जब उनकी मुठभेड़ हुई उस वक्त तीनों बाइक से जा रहे थे। इस पर पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस वक्त पुलिस व एनएसजी कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

आतंकियों से मिले एक्सप्लोसिव की जांच के लिए एनएसजी और बम निरोधी दस्ता भी पहुंचा है, जो एक्सप्लोसिव किस प्रकार का है उसकी जांच की जाएगी। यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया है कि दिल्ली में आतंकी मुठभेड़ के बाद उत्तर प्रदेश में भी हाई-अलर्ट है। प्रदेश के डीजीपी ने सभी एसएसपी और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली में गुरुवार को जैश के तीन आतंकियों के घुसने का भी था अलर्ट

दिल्ली आतंकियों के निशाने पर है। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकियों के दिल्ली में घुसने के इनपुट्स मिले थे। इनपुट्स में कहा गया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निशाने पर ये आतंकी दिल्ली में घुसे हैं। आतंकी दिल्ली में कोई बड़ा आतंकी हमला करने के अलावा किसी वीआईपी को भी निशाना बना सकते है।

भाजपा व आरएसएस के नेता पहले से ही आाईएस के निशाने पर हैं। भाजपा व आरएसएस के नेताओं पर आतंकी हमले के इनपुट्स मिलने के बाद देशभर में काफी नेताओं की सुरक्षा का ऑडिट किया गया है। गृहमंत्रालय ने दिल्ली पुलिस समेत कई एजेंसियों से नेताओं की सुरक्षा का ऑडिट करवाया है।

गृहमंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर जैश ए मोहम्मद दिल्ली में दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। आतंकी हमले के लिए जैश के तीन आतंकी दिल्ली में घुस चुके हैं।

ये आतंकी सियालकोट के रास्ते दिल्ली में आए हैं। इन आतंकियों के नाम शकील अहमद, जुमान खान व गुलजान बताए जा रहे हैं। खुफिया विभाग से दिए गए इनपुट्स में कहा गया है कि राममंदिर जन्मभूमि पूजन से आपा खोए ये आतंकी दिल्ली में कोई बड़ा आतंकी हमला कर सकते हैं। ये भी कहा जा रहा है कि  जैश के मुखिया मुफ्ती अब्दुल रऊ फ ने भी इनको आतंकी हमले के निर्देश दिए हैं।
 
इनपुट्स में ये भी कहा गया है कि ये आतंकी पहचान छिपाने के लिए अफगानिस्तान समेत कई जगहों की आईडी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आतंकी हमले के इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महत्वपूर्ण इमारतों व अन्य जगहों की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। भीड़भाड़ वाले बाजारों पर भी नजर रखी जा रही है। जून महीने में चार से पांच आतंकियों के दिल्ली में घुसने के इनपुट्स मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed