{"_id":"6890f034486db1c5f10854cb","slug":"the-bus-entered-the-red-fort-without-any-hindrance-noida-news-c-340-1-del1011-100028-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस से पहले सूरक्षा में बड़ी चूक: लाल किले में बिना रोक-टोक घुसी डमी बस, सात पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस से पहले सूरक्षा में बड़ी चूक: लाल किले में बिना रोक-टोक घुसी डमी बस, सात पुलिसकर्मी सस्पेंड
Mon, 04 Aug 2025 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:09 PM IST
सार
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने ड्यूटी पर तैनात सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। बाद में पता चला कि यह पुलिस का मात्र अभ्यास भर था। किले की सुरक्षा व्यवस्था की परख के लिए स्पेशल सेल की टीम डमी बस लेकर आई थी।
विज्ञापन
भारत का सबसे शातिर ठग, जिसने फर्जी हस्ताक्षर से बेच दिया था ताजमहल और लाल किला
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस समारोह से ठीक पहले लालकिला की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों के बीच सोमवार को बड़ी घटना घटित हो गई। सुरक्षाकर्मियों से भरी एक डमी बस लाल किले में बिना रोक-टोक दाखिल हो गई और वहां तैनात पुलिसकर्मी सोते रह गए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने ड्यूटी पर तैनात सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। बाद में पता चला कि यह पुलिस का मात्र अभ्यास भर था। किले की सुरक्षा व्यवस्था की परख के लिए स्पेशल सेल की टीम डमी बस लेकर आई थी। घटना से सबक लेते हुए लालकिले में तैनात अधिकारियों को नए सिरे से सुरक्षा योजना बनाने के आदेश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि सुरक्षा की जांच 15 अगस्त से पहले सुरक्षा इंतजामों की जांच के लिए की गई थी। अधिकारियों को इसकी पहले से जानकारी थी, लेकिन सुरक्षा में तैनात स्टाफ को जानबूझकर इसके बारे में नहीं बताया गया। इतनी आसानी से लालकिला के भीतर पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। कार्रवाई के बाद पुलिस उपायुक्त ने लाल किला की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर नए सिरे से प्लानिंग करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा सुरक्षा घेराबंदी को और चाक-चौबंद करने के लिए कहा गया है। फिलहाल वहां पर पुलिस बल की तैनात बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
आतंकियों के निशाने पर रहता है लाल किला
बता दें कि लाल किला हमेशा से आतंकियों और असामाजिक तत्वों के निशाने पर रहता है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के दौरान किसी भी तरह की चूक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। फिलहाल, निलंबन के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
लालकिला में घुसते पांच बांग्लादेशी पकड़े
लालकिला की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के बाद चौकसी बरत रहे पुलिसकर्मियों ने साेमवार को लाल किले में जबरन प्रवेश कर रहे पांच बांग्लादेशियों को पकड़ा है। छानबीन के दौरान पता चला कि सभी पांचों अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से फर्जी तरीके से बनाए गए आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। इनको वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: 'दिल्ली को कूड़े से आजादी': सीएम रेखा गुप्ता ने तिमारपुर में स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा, लगाई झाड़ू
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन