फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जानिए अपने प्रत्याशी को

जानिए अपने प्रत्याशी को

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 05:52 PM IST
विज्ञापन
जानिए अपने प्रत्याशी को
कृपाराम शर्मा बसपा प्रत्याशी नोएडा - फोटो : Amar Ujala
जानिए अपने प्रत्याशी को: कृपाराम शर्मा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। बहुजन समाज पार्टी ने नोएडा विधानसभा सीट से कृपा राम शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। गाजियाबाद के एमएमएच कॉलेज से विधि स्नातक तक की पढ़ाई करने वाले कृपाराम शर्मा कॉलेज जीवन से ही कांग्रेश के सक्रिय पदाधिकारी रहे हैं। एनएसयूआई सदस्य के रूप में काम करते हुए वह नारायण दत्त तिवारी के संपर्क में आए और 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस का सचिव पद हासिल किया। नोएडा भूमि अधिग्रहण के खिलाफ वह नोएडा जन सहयोग समिति से जुड़े और किसानों की आवाज उठाई। 1997 में कांग्रेस के जिला महामंत्री बने और 2007 तक इसी पद पर काम किया। 2012 से 2015 तक वह गौतम बुध नगर कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। 2007 में पहली बार उन्होंने कांग्रेस से विधानसभा का टिकट मांगा तो पार्टी ने उन्हें 2012 में लगवाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बावजूद 2012 के जब चुनाव आए तो उनका टिकट काटकर डॉ बीएस चौहान को टिकट दे दिया गया। इसके बाद से ही वह लगातार कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे थे। बीते साल दिसंबर में जब उन्हें पता चला कि इस बार भी उनका टिकट कांग्रेस काट सकती है तो उन्होंने 7 दिसंबर को कांग्रेस छोड़ दी और 11 दिसंबर को बसपा में शामिल हो गए। बसपा ने अब उन्हें नोएडा विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
हनुमान के भक्त कृपाराम शर्मा का कहना है विधायक अगर जनता ने उन्हें बनाया तो उनकी प्राथमिकता बायर्स की रजिस्ट्री होगी। हजारों लाखों फ्लैट बायर्स नोएडा में बिल्डरों के सताए हुए हैं। के अलावा नोएडा में भगवान परशुराम का भवन बनवाना, महिला सुरक्षा और महिलाओं को सम्मान दिलाना, डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में बिजली सड़क और पानी की व्यवस्था कराना उनकी प्राथमिकता होगी। नोएडा के सफाई कर्मचारियों को कार्य करने के दौरान सुरक्षित उपकरणों की व्यवस्था कराना और किसी अप्रिय घटना होने के बाद उन्हें 2 करोड रुपए आर्थिक सहायता दिलाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
प्रस्तुति: संजय शिशौदिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed