{"_id":"61dc1b11e8f08f76072c07f8","slug":"noida1641814801","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दिन बढ़ता आंकड़ा बना मुसीबत, नाकाफी हुई जांचे ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हर दिन बढ़ता आंकड़ा बना मुसीबत, नाकाफी हुई जांचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर दिन बढ़ता आंकड़ा बना मुसीबत, नाकाफी हुई जांचे
विज्ञापन
- दस दिन में मरीज संख्या हुई 5802 , 260 हुए ठीक
- 44886 लोगों की हुई जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा
जिले में कोविड मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर दिन टूटते रिकार्ड स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आम लोगों की चिंताएं बढ़ा रहे हैं। जनवरी के शुरुआती 10 दिनों में ही 5802 नए केस सामने आ चुके हैं। जबकि 260 लोग ठीक हो चुके हैं। तेजी से बढ़ते मामलों के बीच जांच एवं इलाज की मांग बढ़ना लाजमी हैं।
जनवरी के शुरुआती 10 दिनों के अंदर 44886 लोगों की कोविड जांच हुई। ऐसे में जांच के सापेक्ष मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा 12 प्रतिशत से अधिक है। जो कि चिंताजनक है। वहीं आगामी दिनों में चुनाव, पर्व आदि कारणों से इसके बढ़ने की आशंकाएं हैं।
दैनिक केसों की संख्या में इजाफा -
जिले में दैनिक नए कोरोना केसों की संख्या हर दिन बढ़ रही है।जहां जनवरी के पहले दिन 61 केस मिले थे। वहीं अब हर दिन हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। जिसके साथ ही सक्रिय केस संख्या में जिला लगातार पहले पायदान पर बना हुआ है।
विज्ञापन
सामने आए 1222 नए केस -
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट अनुसार 24 घंटे में 1222 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। साथ ही 72 लोग ठीक भी हुए हैं। फिलहाल 5780 सक्रिय केस हैं। अब तक जिले में कुल 69527 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 63281 ठीक हो गए हैं।
मौसम ने बढ़ाई दिक्कतें -
जहां एक ओर जिले में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। वहीं बदलते मौसम में सामान्य सर्दी बुखार मरीजों की संख्या कम नहीं है। कोविड के लक्षण वायरल एवं अन्य मौसमीय बीमारियों से मिलते जुलते होने के कारण बिना जांच मर्ज का पता लगाना संभव नहीं है। ऐसे में जांच की मांग लगातार बढ़ रही है। वहीं आगामी दिनों में भी बारिश की संभावनाए बनी हुई हैं। ऐसे में समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
दिन नए केस ठीक हुए लोग
1 जनवरी 61 10
2 जनवरी 131 7
3 जनवरी 101 8
4 जनवरी 165 19
5 जनवरी 511 7
6 जनवरी 600 6
7 जनवरी 721 34
8 जनवरी 1141 33
9 जनवरी 1149 64
10 जनवरी 1222 72
------------
प्रगति मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन