फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मिशन शक्ति से महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की कवायद

मिशन शक्ति से महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की कवायद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
मिशन शक्ति से महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की कवायद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर नोएडा सेक्टर 39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तृतीय चरण के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के गुप्ता के दिशा निर्देशन आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न ऐप की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डॉ अनीता कुमारी ने किया। बालिका हेल्थ क्लब की संयोजिका डॉ रेनू तोमर द्वारा छात्र-छात्राओं को योग व व्यायाम का प्रशिक्षण दिया गया । महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ ममता गौतम व मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डॉ अनीता कुमारी द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मोनिका विश्वकर्मा   व सौरभ यादव  क्रमश:  प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। साथ ही व्याख्यान व वीडियो के माध्यम से महिला सुरक्षा संबंधित आयाम जैसे आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उपाय,  कानूनी प्रावधानों, हेल्पलाइन नंबर, ऑनलाइन  ऐप आदि की जानकारी दी गई । साथ ही विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में  मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राएं मिशन शक्ति संबंधी मिल रही जानकारियों को अपने परिवार और संबंधियों के बीच साझा करें । क्योंकि ऐसे अभियानों की सफलता छात्र-छात्राओं के सक्रिय योगदान पर निर्भर करती है । युवा पीढ़ी की सोच में परिवर्तन एक व्यापक सामाजिक परिवर्तन का आधार बन सकती है । साथ ही उन्होंने मानसिक दृढ़ता के लिए मेडिटेशन को महत्वपूर्ण बताया। -----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed