{"_id":"65176c7a49b20d456c0c46d4","slug":"noida-today-is-the-last-day-to-deposit-rs-2000-notes-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"2000 Note Last Date: दो हजार के नोट बदलने का आज आखिरी दिन, दिल्ली और गाजियाबाद वालों ने जमा कराये 100 करोड़","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
2000 Note Last Date: दो हजार के नोट बदलने का आज आखिरी दिन, दिल्ली और गाजियाबाद वालों ने जमा कराये 100 करोड़
Sat, 30 Sep 2023 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Sep 2023 06:02 AM IST
सार
दो हजार के नोट बदलने के लिए शनिवार अंतिम दिन है। बैंक में चार बजे तक जबकि एटीएम में रात 12 बजे तक यह सुविधा मिलेगी। लीड बैंक अधिकारी के अनुसार, नोएडा के बैंकों में दिल्ली और गाजियाबाद के लोगों ने 100 करोड़ जमा कराए हैं।
विज्ञापन
दो हजार का नोट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो हजार के नोट बदलने के लिए शनिवार अंतिम दिन है। बैंक में चार बजे तक जबकि एटीएम में रात 12 बजे तक यह सुविधा मिलेगी। लीड बैंक अधिकारी के अनुसार, नोएडा के बैंकों में दिल्ली और गाजियाबाद के लोगों ने 100 करोड़ जमा कराए हैं। वहीं, अंतिम दिनों में भी यहां के लोगों ने नोएडा के बैंकों में धनराशि जमा कराई है। इनमें इंदिरापुरम, खोड़ा, अशोक नगर और मयूर विहार के अधिकतर लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
लीड बैंक अधिकारी विदुर भल्ला बताते हैं कि जिले को मिला लक्ष्य अंतिम तारीख से सप्ताह भर पहले ही पूरा कर लिया गया है। इसके बाद भी लोगों ने 20 करोड़ से अधिक रुपये जमा कराए। बैंकों को शाम सात बजे तक करेंसी चेस्ट में जमा कराना होगा। सभी एटीएम के पैसे अगले दिन तक जमा कराने होंगे। जिले में 35 बैंकों की 570 शाखाएं संचालित हो रही हैं, जबकि एटीएम की संख्या 820 है। 23 मई से नोट बदलने की घोषणा के बाद लीड बैंक की ओर से 37.5 लाख नोट बदलने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन
भल्ला ने बताया कि नोटबंदी वाले हालात नहीं रहे, बहुत आसानी से नोट बदले गए हैं। इसके लिए 23 मई से ही शाखाओं पर 600 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए थे। मई में औसतन 12 से 15 करोड़ तक एक दिन में बैंकों में पहुंचे थे, जबकि सितंबर में एक दिन औसतन 18 से 20 करोड़ तक जमा हुए हैं।
विज्ञापन