फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   farmers protest live updates 10 January tikri border singhu ghazipur tikri chilla and other border close in hindi news dangal bike rally

किसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर पर पहलवानों के बीच हो रहा दंगल, युवाओं ने निकाली बाइक रैली

Sun, 10 Jan 2021 03:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 10 Jan 2021 03:33 PM IST
सार

दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन का आज 46वां दिन है। आठवें दौर की बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं किसान भी अपनी मांगों पर अडिग हैं। किसान जबतक कानून वापसी नहीं, तबतक घर वापसी नहीं पर अड़े हैं। किसान कानून वापस के बाद ही आंदोलन को खत्म करेगा। इस बीच किसान अपना आंदोलन तेज करने की बात कह रहे हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली से युवाओं की टीम ने गाजीपुर बॉर्डर पर बाइक रैली निकाली। गाजीपुर बॉर्डर पर आज दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पढ़ेें दिनभर के अपडेट्स.....
 

विज्ञापन
farmers protest live updates 10 January tikri border singhu ghazipur tikri chilla and other border close in hindi news dangal bike rally
गाजीपुर बॉर्डर पर निकाली बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर बॉर्डर पर निकाली बाइक रैली
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली से युवाओं की टीम ने गाजीपुर बॉर्डर पर बाइक रैली निकाली। युवाओं ने बाइक पर तिरंगा लगाकर कृषि कानूनों के खिलाफ हुंकार भरी। 

बॉर्डर पर शुरू हुआ दंगल 
गाजीपुर बॉर्डर पर रविवार दोपहर में पहलवानों का दंगल शुरू हो गया है। इसमें देशभर के पहलवानों ने हिस्सा लिया है। वहीं 11 किसानों ने सुबह आठ बजे से आंदोलन स्थल पर बैठकर भूख हड़ताल कर रहे हैं।  
विज्ञापन


गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर बंद
नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले यातायात के लिए चिल्ला और गाजीपुर की सीमाएं बंद हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार आनंद विहार, डीएनडी, भोपरा और लोनी सीमाओं के माध्यम से दिल्ली आने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन अब 2024 तक चलेगा : राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 15 जनवरी की मीटिंग में तीनों कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर गारंटी की मांग को ही रखा जाएगा। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि फैसला अब गर्मियों में जाकर होगा। किसानों के लिए कूलर के ऑर्डर दे दिए गए हैं। आंदोलन अब 2024 तक चलेगा। 


किसानों के आंदोलन को 46 वां दिन
दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन का आज 46वां दिन है। आठवें दौर की बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं किसान भी अपनी मांगों पर अडिग हैं। किसान जबतक कानून वापसी नहीं, तबतक घर वापसी नहीं पर अड़े हैं। किसान कानून वापस के बाद ही आंदोलन को खत्म करेगा। इस बीच किसान अपना आंदोलन तेज करने की बात कह रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर आज दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली से युवाओं की टीम ने गाजीपुर बॉर्डर पर बाइक रैली निकाली। युवाओं ने बाइक पर तिरंगा लगाकर कृषि कानूनों के खिलाफ हुंकार भरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed