{"_id":"6197f246f8d1ce61b515aaf4","slug":"dri-caught-80-kg-gold-four-foreigners-including-a-chinese-national-arrested-noida-news-noi6167824184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : डीआरआई ने पकड़ा 80 किलो सोना, एक चीनी नागरिक समेत चार विदेशी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली : डीआरआई ने पकड़ा 80 किलो सोना, एक चीनी नागरिक समेत चार विदेशी गिरफ्तार
Sat, 20 Nov 2021 05:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 05:59 AM IST
सार
इसकी कीमत 40 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। ये सोना मशीनों में छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दिल्ली एयरपोर्ट से 80 किलो से ज्यादा सोना पकड़ा है। इसकी कीमत 40 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। ये सोना मशीनों में छिपाकर रखा गया था। डीआरआई की ओर से ये जानकारी शुक्रवार को दी गई।
विज्ञापन
इस मामले में दो दक्षिण कोरियाई, एक ताईवानी और एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद की गई कार्रवाई में डीआरआई अधिकारियों ने इसी तरह भारत में तस्करी कर लाया गया 5.409 किलो सोना दिल्ली के एक जूलर से बरामद किया। इस तरह कुल 85.535 किलो सोना बरामद किया गया जिसकी कीमत करीब 42 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
डीआरआई के अनुसार एक खुफिया ऑपरेशन ‘मोलटेन मेटल’ के तहत ऐसे कई भारतीय और विदेशी नागरिकों की पहचान हुई थी जिन पर हांगकांग से एयर कार्गो के जरिये सोना तस्करी करने का शक था। सूचना मिली थी कि मशीनों के पार्ट में तस्करी किए जाने वाले सोने को बाद में पिघलाकर गोल्ड बार बना लिए जाते हैं। इसके बाद स्थानीय बाजार में खपा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए डीआरआई ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के कार्गो कांप्लेक्स में छापेमारी की थी। इस दौरान वहां ट्रांसफार्मर वाली इलेक्ट्रोप्लेटिंग मशीनों की खेप मिली। इनके पार्ट सोने के बने हुए मिले जिन्हें निकल पॉलिश कर छिपाया गया था ताकि सोने पर किसी की नजर न पड़े। इस तरह 80 मशीनों में से प्रत्येक में करीब एक किलो सोना बरामद हुआ।