फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Creative Minds and Haryanvi Turbo emerge victoriousCreative Minds and Haryanvi Turbo emerge victorious

Delhi News: टेक्ट्रिक्स-2026 में क्रिएटिव माइंड्स और हरियाणवी टर्बो ने मारी बाजी

Fri, 23 Oct 2026 05:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Creative Minds and Haryanvi Turbo emerge victoriousCreative Minds and Haryanvi Turbo emerge victorious
फोटो
विज्ञापन


-पोस्टर प्रदर्शनी में क्रिएटिव माइंड्स और जूनियर रोबो रेस में हरियाणवी टर्बो रही प्रथम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय तकनीकी महोत्सव टेक्ट्रिक्स-2026 की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पोस्टर प्रदर्शनी में क्रिएटिव माइंड्स टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जूनियर रोबो रेस में हरियाणवी टर्बो टीम विजेता बनी। पोस्टर प्रदर्शनी में क्रिएटिव माइंड्स टीम के हरिओम मित्तल और सक्षम गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिकवर्ल्ड टीम की अंजलि कुशवाहा और अंजलि झा दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, पल्स पायनियर टीम की वैभवी पांडेय ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर रोबो रेस में हरियाणवी टर्बो टीम के रिदान ठाकुर और विदित गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोबो आरएम टीम दूसरे और टैगोर स्टॉर्म टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रोबोटिक्स कौशल, तकनीकी समझ और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। दो दिवसीय महोत्सव में लगभग 1,700 विद्यार्थियों ने 620 टीमों के साथ हिस्सा लिया। कॉलेज के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी दक्षता और उद्यमशीलता की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed