{"_id":"5e39d2458ebc3ee6196512cf","slug":"china-called-his-22-members-from-india-grnoida-news-noi490038322","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: ऑटो एक्सपो 2020 से चीन ने 22 प्रतिनिधियों को वापस बुलाया","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोरोना वायरस: ऑटो एक्सपो 2020 से चीन ने 22 प्रतिनिधियों को वापस बुलाया
Wed, 05 Feb 2020 01:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
auto Expo 2020
- फोटो : For Refernce Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में लगे ऑटो एक्सपो में कोरोना वायरस का खौफ कम करने के लिए चीन के 22 प्रतिनिधि वापस जाएंगे। दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच हुई बैठक के बाद चीन की सरकार ने अपने प्रतिनिधियों को वापस बुला लिया है। यह जानकारी भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, ऑटो एक्सपो सहित जिले भर में चीन से आए नागरिकों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 10 टीमें गठित की हैं। इनमें विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्स और फार्मा के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
ग्रेनो स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो-2020 में चीन की कंपनियों ने करीब 20 फीसदी पवेलियन बुक किए हैं। ऑटो मोबाइल कंपनियों की ओर से 26 जनवरी के बाद चीन से आए करीब 22 प्रतिनिधियों (अधिकारियों और कर्मियों) को बुधवार को वापस चीन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इनमें से बहुत से अधिकारी और कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने यहां वाहनों के पार्ट्स और पवेलियन तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारत सरकार और चीन के विदेश मंत्रालय की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।
बताया गया कि ऑटो एक्सपो में पहुंचने वाले लोगों में कोरोना वायरस का खौफ को कम करने के लिए ही यह कदम उठाया गया है। यह भी जानकारी दी गई कि ऐसे प्रतिनिधि जो वायरस फैलने से पहले भारत आ चुके थे, उन्हें नहीं भेजा जाएगा।
28 दिनों तक निगरानी में रहेंगे चीन से आए 230 नागरिक
कोरोना वायरस के कारण भारत ने अपने नागरिकों को चीन से वापस बुलाना शुरू कर दिया है। इनमें से 230 नागरिक अब तक गौतमबुद्ध नगर पहुंचे चुके हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से सौंपी गई सूची में सोमवार तक 190 नागरिक भारत आए थे।
वहीं, मंगलवार को 40 और नागरिक आए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनके घर जाकर जांच करेंगी। वहीं, 28 दिनों तक इन्हें विशेष निगरानी में रखा जाएगा। ताकि यह पता किया जा सके कि कहीं कोई वायरस से संक्रमित तो नहीं हैं। जांच के दौरान इन्हें बचाव के तरीके भी बताए गए हैं। वहीं, इनको घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत भी दी गई है।
सीएमओ ने डॉक्टरों को दिया प्रशिक्षण
शारदा अस्पताल में आईसोलेशन विभाग से संबंधित डॉक्टरों को कोरोना वायरस की जांच आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग भार्गव ने चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया। इसके अलावा उन्होंने बीते सोमवार को एक्सपो मार्ट का तीन बार दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात टीम और लोगों को वायरस से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
चीन की सरकार ने ऑटो एक्सपो में आए 22 प्रतिनिधियों को वापस बुलाया है। ताकि दर्शकों में किसी तरह का खौफ नहीं फैले। मंगलवार तक जिले में 230 नागरिकों के चीन से आने की जानकारी मिली है। इन्हें 28 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा।- डॉ. अनुराग भार्गव, सीएमओ गौतमबुद्ध नगर