किसान आंदोलन के चलते आज दिल्ली-एनसीआर के ये रास्ते हैं बंद, कई रास्तों पर ट्रैफिक धीमा
बीते एक महीने से दिल्ली के अंदर और उसकी कई सीमाओं पर किसानों का कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। इसके चलते राहगीरों को कोई परेशानी न हो इसके लिए दिल्ली समेत आसपास के शहरों की ट्रैफिक पुलिस लगातार एडवाइजरी और अलर्ट जारी करती रहती हैं। अगर आप घर से निकलने से पहले एक बार वह अलर्ट देख लें तो आपको कहीं भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस स्टोरी में हम आपके लिए वो सभी अलर्ट की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें पढ़कर आप असुविधा से बच सकते हैं...
सिंघु औचंदी समेत ये बॉर्डर हैं बंद
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि आज सिंघु, औचंदी, पियाऊ मनियारी, सबोली और मंगेश बॉर्डर बंद रहेंगे। राहगीरों को लामपुर, साफियाबाद, पल्ला और सिंघु टोल टैक्स बॉर्डर का वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी गई है। मुकरबा और जीटी करनाल रोड से ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है। आउटर रिंग रोड, जीटी करनाल रोड और एनएच 44 की तरफ न जाने की सलाह भी दी गई है।
Traffic Alert,
Singhu,Auchandi,Piau Maniyari, Saboli & Mangesh borders closed. Pl take alternate routes via Lampur,Safiabad,Palla & Singhu school toll tax borders.Traffic has been diverted from Mukarba & GTK road. Pl avoid Outer Ring Rd,GTK road & NH 44.विज्ञापन विज्ञापन
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 25, 2020
चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर भी बंद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर भी बंद हैं, जो क्रमशः नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आते हैं। इन रास्तों पर न जाकर लोगों को दिल्ली जाने के लिए आनंद विहार, डीएनडी, अप्सरा, भोपरा और लोनी बॉर्डर का रास्ता लेने की सलाह दी गई है।
Traffic Alert
The chilla,Gazipur borders are closed for traffic coming from Noida & Gaziabad to Delhi because of farmer protests. People are advised to take alternate route for coming to Delhi via Anad Vihar, DND, Apsara,bhopra& Loni borders.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 25, 2020