फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   शौचालयों में नहीं मिला पानी तो अतिरिक्त निगम आयुक्त का पारा चढ़ा

शौचालयों में नहीं मिला पानी तो अतिरिक्त निगम आयुक्त का पारा चढ़ा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
शौचालयों में नहीं मिला पानी तो अतिरिक्त निगम आयुक्त का पारा चढ़ा
शौचालय का निरीक्षण करती अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ वैशाली शर्मा - फोटो : Amar Ujala
गुरुग्राम। शहर की नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने के क्रम में बृहस्पतिवार को नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ शौचालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जिसमें उन्हें कुछ शौचालयों की स्थिति बहुत बदहाल मिली। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और जल्द से जल्द यहां पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डॉ. वैशाली शर्मा ने महावीर चौक सेक्टर 15 पार्ट 2, ओल्ड जेल कंपलेक्स और राजीव चौक स्थित सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। यहां पर राजीव चौक और ओल्ड जेल कॉन्प्लेक्स में कुछ शौचालयों में पर्याप्त पानी नहीं पाया गया। यहां पर लाइट और सफाई व्यवस्था भी बदहाल थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि शौचालयों का रखरखाव ओडीएफ प्लस प्लस रेटिंग के मापदंडों के तहत होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक ऋषि मलिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed