फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   मिनी सचिवालय के पास ही सौ रुपये प्रति टायर वसूली जा रही पार्किंग

मिनी सचिवालय के पास ही सौ रुपये प्रति टायर वसूली जा रही पार्किंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
मिनी सचिवालय के पास ही सौ रुपये प्रति टायर वसूली जा रही पार्किंग
विज्ञापन
- कोटपुतली के एक ट्रक चालक ने दी पुलिस कमिश्नर को शिकायत - 20 दिन ट्रक खड़ा करने के दे चुका है 40 हजार, पुलिस कर रही जांच संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। मिनी सचिवालय के पास ही पार्किंग के नाम पर बड़ी हेराफेरी का मामला सामने आया है। यहां ठेके पर लेकर पार्किंग चला रहे संचालक वाहनों से प्रत्येक टायर के हिसाब से सौ रुपये वसूल रहे हैं। एक ट्रक मालिक को यहां 20 दिन ट्रक खड़ा करने पर 40 हजार रुपये चुकाने पड़े हैं, जबकि यहां ट्रकों की पार्किंग की अनुमति ही नहीं है। मामले में कोटपुतली के ट्रक मालिक ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। पुलिस कमिश्नर ने थाना शिवाजी नगर को शिकायत हस्तानांतरित करते हुए जांच के निर्देश दिए हैंं। मिनी सचिवालय के भीतर व बाहर की जमीन पर बनी पार्किंगों में वाहन चालकों से मनमानी वसूली की जा रही है। इसी हिस्से में दिल्ली-जयपुर हाइवे के किनारे बनी एक पार्किंग में एक ट्रक को 20 दिन खड़ा करने पर ट्रक मालिक को 40 हजार रुपये देने पड़े हैं। ट्रक मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की तो मामला संज्ञान में आया। शिकायत में बताया गया है कि पार्किंग संचालक ने वाहन के प्रत्येक टायर पर सौ रुपये की पार्किंग का नियम बना रखा है। अगर 20 मिनट भी वाहन पार्क किया जाए तो इसी दर से रुपय देने होते हैैं। शिकायतकर्ता ट्रक मालिक ने देवेंद्र नाम के पार्किँग संचालक को पार्किंग के 40 हजार रुपये में से 25 हजार नगद व 15 हजार आनलाइन माध्यम से दिए हैं। गौरतलब हो कि इस इलाके में सिटी मजिस्ट्रेट की अनुमति पर पार्किँग के ठेके दिए जाते हैं। यहां दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों को ही पार्क करने की अनुमति होती है। ट्रकों की पार्किंग यहां अवैध है, ऐसे में यहां अधिकारियों की नाक के नीचे ही ट्रकों की धड़ल्ले से हो रही पर्किंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। मामले में थाना शिवाजी नगर पुलिस ने जाचं शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ओवर लोडिंग के साथ दस्तावेज भी नहीं होते पूरे ः जांच में पता चला है कि यहां पार्क किए जाने वाले अधिकतर ट्रक या तो ओवर लोड होते हैं, या उनके दस्तावेज पूरे नहीं होते। शहर में आरटीओ की कार्रवाई से बचने के लिए वह इन्हें यहीं कई-कई दिनों तक पार्क कर जाते हैं। ऐसे में छोटे वाहन चालकों को पार्किंग के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं पार्किंग की कम जगह बता संचालक इन छोटे वाहन चालकों से ओर वसूली कर लेते हैं। मामले में एसीपी सिटी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed