{"_id":"5e885e9f8ebc3e72c03cd22e","slug":"the-most-favorite-serials-ramayan-and-mahabharat104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर की पसंद बने रामायण और महाभारत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रामायण, महाभारत हर किसी के फेवरट - दोनों धार्मिक सीरियल से समय काट रहे व्यापारी - युवा भी पसंद कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर करते हैं पोस्ट माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के दिनों में टेलीविजन पर प्रसारित रामायण और महाभारत सीरियल घर-घर में फेवरेट हो गए हैं। रामायण ने तो टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लोग इन दोनों सीरियल को देख रहे हैं और खूब पसंद कर रहे हैं। बाजार बंद होने से व्यापारियों के घर पर समय बिताने के लिए रामायण और महाभारत अच्छा जरिया बने हुए हैं। इसके अलावा युवा भी इन दोनों सीरियल्स को खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग रामायण महाभारत को लेकर अपडेट कर रहे हैं और अपने अनुभव लोगों से साझा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट में लिखा जा रहा है कि पहले इन दोनों सीरियल्स की वजह से सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल होता था लेकिन अब कर्फ्यू जैसे माहौल में दोनों सीरियल घर घर में खूब पसंद किए जा रहे हैं। --- कई साल बाद रामायण और महाभारत को देखना एक अच्छा अनुभव है। बाजार बंद हैं और तसल्ली से इन दोनों सीरियल्स को देख रहा हूं। रामायण के साथ सुबह की शुरुआत बहुत अच्छी हो रही है। -अशोक भारतीय फर्नीचर व्यापारी --- जब रामायण और महाभारत टेलीविजन पर आती थी उस वक्त मेरी उम्र कम थी लेकिन मुझे इन दोनों सीरियल्स के बारे में थोड़ा थोड़ा याद है। जो मजा सालों पहले इनको देखने में आता था वही मजा फिर से आ रहा है। - संजय गोयल, लोहा व्यापारी --- रामायण और महाभारत के बारे में परिवार के लोगों से सुना था लेकिन अब इन दोनों को टेलीविजन पर देख रहा हूं। यह दोनों सीरियल युवा काफी पसंद कर रहे हैं। - संकेत, छात्र --- रामायण और महाभारत के कुछ एपिसोड सोशल मीडिया के जरिए देखे हैं लेकिन लॉकडाउन के दिनों में लगातार सारे एपिसोड्स देखने को मिल रहे हैं। परिवार के साथ में दोनों सीरियल लगातार देख रहा हूं। - अश्विन कौशिक, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।