{"_id":"5e80af288ebc3e72be02921e","slug":"shortage-of-drugs-in-meerut6","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में दवा की किल्लत गाजियाबाद की सीएंडएफ से नहीं हो रही सप्लाई","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मेरठ में दवा की किल्लत गाजियाबाद की सीएंडएफ से नहीं हो रही सप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दवा की किल्लत, सीएडीएफ से नहीं हो रही सप्लाई - जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने की मांग माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने दवा की किल्लत को लेकर गाजियाबाद की जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। एसोसिएशन का दावा है कि गाजियाबाद में कई दवा कंपनियों के बड़े सीएंडएफ से दवा की सप्लाई नहीं हो पा रही है, जिससे मेरठ में दवा की किल्लत दिख रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सीएंडएफ से दवाओं की सप्लाई मेरठ को नहीं मिल पा रही है। गाजियाबाद में ढाई सौ से अधिक बड़ी दवा कंपनियों के सीएडएफ हैं, जहां से पूरे मेरठ मंडल में दवा सप्लाई होती हैं। मेरठ मंडल में प्रतिदिन गाजियाबाद से करीब 20 करोड़ की दवाएं सप्लाई होती हैं। इनमें अकेले मेरठ में तीन से चार करोड रुपए की दवाएं प्रतिदिन गाजियाबाद से कंपनियां भेजती हैं। लॉकडाउन के दौरान हो रही दिक्कत से दवा की सप्लाई बहुत ही धीमी है। जिससे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाजियाबाद में ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने कोरोना से बचाव के लिए माल की लोडिंग-अनलोडिंग बंद की है। ट्रांसपोर्टर्स की गाड़ियां सीधे कंपनी सीएंडएफ या डिपो से लोड होकर जा रही हैं। महानगर गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशीष मैत्रेय ने बताया कि लेबर की किल्लत से कंपनियों से भी लोडिंग मुश्किल हो रही है लेकिन आवश्यक वस्तुओं में प्राथमिकता पर गाजियाबाद की संबंधित कंपनियां माल की सप्लाई शुरू कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।