फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sanitary workers sprayed with burnt back

सैनिटाइजर केमिकल से छिड़काव करने वाले सफाई कर्मी की जली पीठ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Sanitary workers sprayed with burnt back
सैनिटाइजर केमिकल से झुलसी निगम सफाई कर्मचारी अनिल की पीठ - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। लॉकडाउन में महानगर में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया में लगे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। बुलंदशहर औद्योगिक एरिया स्थित लोहा मंडी में कई फैक्ट्रियों और झुग्गियों में सैनिटेशन की प्रक्रिया को अंजाम देने वाले निगम सफाई कर्मी अनिल की पीठ सैनिटाइजर से जल गई है। बगैर किट और जूतों के पीठ पर मशीन लेकर सफाई करने के दौरान सैनिटाइजर कैमिकल रिसने से पहले जलन की शिकायत मिली। बाद में देखने पर पीठ पर जलने के कई निशान दिखाई दिए। मामले में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों को तत्काल सेफ्टी किट, जूते और मास्क उपलब्ध कराने की मांग की। दूसरी ओर किट न मिलने के आरोपों को नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने सरारस गलत बताया। चौपला मंदिर घंटाघर तेली वाली गली निवासी निगम सफाई कर्मचारी अनिल ने बताया कि उनको बुलंदशहर औद्योगिक एरिया में लोहा मंडी में सैनिटाइजेशन के कार्य में लगाया गया है। उन्हें न तो सेफ्टी किट उपलब्ध कराई गई है, और न ही जूते। लोहा मंडी की फैक्ट्रियों में पहली से दूसरी मंजिल पर जाकर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को अंजाम देने और पीठ पर मशीन से कैमिकल के रिसाव से पीठ जल गई है। अधिकारियों ने शिकायत पर दवा दिलवाकर छुट्टी पर रहने को कहा है। बता दें कि नगर निगम में वर्तमान में 2772 सफाई कर्मचारी सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
तत्काल सेफ्टी किट उपलब्ध कराई जाए नगर निगम में सफाई कर्मचारी के सैनिटाइजर कैमिकल से झुलसने पर बोलते हुए उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव राजेश चौहान ने कहा कि नगर निगम ने सैनिटाइजेशन के कार्य में लगे सफाई कर्मचारियों को पर्याप्त सेफ्टी किट मुहैया नहीं कराई है। इसी के चलते लोहा मंडी में कार्यरत सफाई कर्मचारी कैमिकल का रिसाव होने से पीठ पर जल गया। कर्मचारियों को सेफ्टी किट के साथ जूते तक नहीं उपलब्ध कराए गए हैं। मास्क भी 10-10 दिन पुराने पहनने को मजबूर हैं। दूसरी ओर मोहननगर, सिटी जोन और विजयनगर जोन में भी कुछ सफाई कर्मियों के झुलसने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
--- आरोप निराधार, सेफ्टी किट मुहैया कराई नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट मुहैया नहीं कराने के आरोप निराधार हैं। जो कर्मचारी झुलसा है, उसने किट देने के बावजूद पहनी नहीं थी। निगम की ओर से सेनिटाइजेशन की प्रक्रिया में लगे सभी सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्याप्त संख्या में मास्क व ग्लब्स उपलब्ध कराए गए हैं। - दिनेश चंद्र, नगरायुक्त, नगर निगम ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed