{"_id":"5e885d758ebc3e760d18f4b3","slug":"rahat-kosh-me-ek-din-ka-vetan-degi-ghaziabad-police62","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत कोष में एक दिन का वेतन देगी गाजियाबाद पुलिस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोविड-19 से चल रही जंग में पुलिस सभी मोर्चों पर डटी है। 24 घंटे मुस्तैदी से जुटी पुलिस शारीरिक योगदान के साथ-साथ आर्थिक योगदान में भी आगे आई है। कोरोना के संकट में पुलिस द्वारा की जा रही नेकी में एक काम और जुड़ गया है। इस बार पुलिस ने कोरोना पीड़ितों की आर्थिक मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। गाजियाबाद पुलिस ने अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए गजियानद जनपद के सभी पुलिसकर्मी अपनी तनख्वाह में से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा रहे हैं। यह राशि करीब 45 लाख रुपये बैठेगी। एसएसपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के लिए अकाउंटेंट को निर्देशित कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व मेरठ व सहारनपुर पुलिस भी अपना 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा चुकी है। खुद दो दिन का वेतन देंगे एसएसपी...... एसएसपी का कहना है कि आपदा के समय हर सक्षम व्यक्ति को मदद के लिए आगे आना चाहिए डीजीपी के निर्देश के बाद किसी भी पुलिसकर्मी ने अपना एक दिन का वेतन देने पर आपत्ति नहीं जताई है। एसएसपी ने बताया कि वह अपना दो दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे। 14 अप्रैल तक जरूरतमंदों को खाना वितरित करेगी पुलिस..... एसएसपी ने बताया कि पुलिस इस आपदा में हर तरह से मदद कर रही है। जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाया जा रहा है। सामने आ रहे मददगारों को जरूरतमंदों से जोड़ने की कड़ी की भूमिका पुलिस निभा रही है। एसएसपी ने बताया कि मदद का यह सिलसिला 14 अप्रैल तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।