फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Policemen should also do public service with duty: SSP

ड्यूटी के साथ जनसेवा भी करे पुलिसकर्मीः एसएसपी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Policemen should also do public service with duty: SSP
- फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लॉक डाउन के दौरान सड़कों पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों कोएसएसपी ने जरुरमंद लोगों की मदद करने के भी निर्देश दिए हैं। एसएसपी का कहना है कि यातायात पुलिस, सिविल पुलिस, एलआईयू और डायल 112 पुलिस यथासंभव लोगों की मदद करे। आगे भी यह जारी रखने के लिए कहा गया है। जिससे आमजन को किसी भी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान जो बुजुर्ग दंपति या अकेली महिलाएं बच्चों के साथ घरों में हैं। वह बाहर निकलकर सामान नहीं खरीद सकते। उनके लिए पुलिस मदद कर रही है। 112 की पुलिस लोगों की मदद कर सामान मुहैया करा रही है। साथ ही यी सभी लोग ऑनलाइन आर्डर कर सामान मगा सकते हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस राहगीरों को भी यथासंभव मदद,खाने के पैकेट आदि दे रही है। साथ ही कुछ लोगों को आपात स्थिति में गंतव्य तक पहुंचाने का काम भी कर रही है। एसएसपी ने यह भी कहा कि जो लोग, एनजीओ या निजी संस्था मदद करना चाहते हैं। सेनिटाइजर, मास्क, खाने के पैकेट बांटना चाहते हैँ। वह सामने आए और मदद करें। पुलिस पूर्णतः सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed