{"_id":"5e887fef8ebc3e76cc27bc59","slug":"man-sucide-after-killing-young-girl-in-one-sided-love127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे अधेड़ ने युवती की हत्या कर की खुदकुशी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरैना निवासी हरीचंद शर्मा पुत्र भूदेव शर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे गांव निवासी योगेश(48) पुत्र सोहनपाल सिंह उनके घर आया और सीधे घर के एक कमरे में चला गया। उस कमरे में उनकी 25 वर्षीय बेटी अपना घरेलू काम कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान योगेश ने अपनी अंटी से पिस्टल निकालकर उनकी पुत्री के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वादी ने बताया कि चंद सेकेंड बाद ही योगेश ने खुद अपनी ही पिस्टल से खुद की कनपटी में भी गोली मार ली। सूचना पर योगेश के परिजन आनन फानन में उसे उठाकर सीएचसी ले गए जहां उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान योगेश ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार योगेश शादीशुदा था। उसकी सात संतान थीं। जिनमें से दो बेटो की वह शादी पूर्व में कर चुका था। साथ ही उसके एक पोता भी है। कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि घटना में प्रथम दृष्टया दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मौके से पिस्टल व कारतूसों के खोखे बरामद किए गए हैं। नवंबर में होनी थी युवती की शादी मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती का रिश्ता हो चुका था। आगामी नवंबर माह में उसकी शादी होनी थी। सूत्रों की मानें तो इसी बाबत आरोपी योगेश उससे खफा था। इसी कारण उसने उसकी हत्या कर खुद को भी गोली से उड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।